शराब के ईद-गिर्द ही घूम रहे मोदी : संजय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 9:03 PM

विज्ञापन

पटना. जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि शराब बड़ी जालीम चीज है. न ही इसकी दोस्ती अच्छी है और न ही दुश्मनी. भाजपा नेता सुशील मोदी को शराब प्रेम कुछ ज्यादा हो गया है. इसी का नतीजा है कि वह शराब के ईद-गिर्द ही घूमते रहते हैं. बिहार में बेहतर शराब […]

विज्ञापन

पटना. जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि शराब बड़ी जालीम चीज है. न ही इसकी दोस्ती अच्छी है और न ही दुश्मनी. भाजपा नेता सुशील मोदी को शराब प्रेम कुछ ज्यादा हो गया है. इसी का नतीजा है कि वह शराब के ईद-गिर्द ही घूमते रहते हैं. बिहार में बेहतर शराब नीति है. ऐसा नहीं कि गुजरात की तरह शराब पर पाबंदी तो है, लेकिन बगल के राज्यों से चोरी से मंगायी जाती है. बिहार में शराब वितरण के लिए जो मिनिमम गारंटी कोटा है, उसमें अक्सर बदलाव किया जाता है. जैसे ही कोटा से ज्यादा की खपत होती है, अगले साल उसे बढ़ा दिया जाता है. मोदी जब वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने ही इस नियमावली को लागू किया था और अब उस पर सवाल उठा रहे हैं. वह आज कर काफी दबाव में चल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भारी-भरकम पैसे लेकर शराब माफियाओं को भाजपा में शामिल कराया. अब उनको फायदा पहुंचाने के लिए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन