गोली कांड में घायल जमीर की स्थिति में सुधार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 9:02 PM

विज्ञापन

कटिहार: कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा फाटक के समीप जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में आदिवासी समुदाय के घायल दंपती में से पति की स्थिति खतरे से बाहर है. हालांकि, पत्नी नीलम देवी की मौत कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते ही हो गयी थी. पति जमीर लाल उरांव की स्थिति गंभीर थी. जिसे इलाज […]

विज्ञापन

कटिहार: कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा फाटक के समीप जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में आदिवासी समुदाय के घायल दंपती में से पति की स्थिति खतरे से बाहर है. हालांकि, पत्नी नीलम देवी की मौत कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते ही हो गयी थी. पति जमीर लाल उरांव की स्थिति गंभीर थी. जिसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था.

उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस ने घायल जमीर उरांव के बयान पर कटिहार प्रखंड के मुखिया हरेंद्र उरांव, सुरेश यादव, उमर अली को नामजद बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन से चार घंटे में तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मंडल कारा भेज दिया गया है. वर्षों से चल रहा था जमीन विवाद पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीर का हरेंद्र उरांव, सुरेश यादव व उमर अली से तकरीबन पांच वषोंर् से जमीन विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर जमीर अपने को सिकमी दावेदार बता रहा था.

हरेंद्र उरांव सहित उनके दोनों सहयोगियों ने उन्हें उक्त जमीन के हिस्से जमीन के कुछ भाग व राशि का लालच देकर उस जमीन का मोटेशन अपने नाम करवाने के लिए आवेदन दिया था. जिसकी जानकारी मिलते ही जमीर ने विरोध किया और मोटेशन पर रोक लगा दी. उक्त घटना से आक्र ोशित होकर आरोपियों ने उसकी हत्या करने की योजना बनायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन