रीजनल कांफ्रेंस में 75 सदस्यों ने लिया हिस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 9:02 PM
-लायंस क्लब इंटरनेशनल का रीजनल कांफ्रेंस आयोजितसंवाददाता, भागलपुरलायंस क्लब इंटरनेशनल का रीजनल कांफ्रेंस सोमवार को एक स्थानीय होटल में हुआ. इसमें 20 क्लब के लगभग 75 सदस्यों ने हिस्सा लिया. रीजनल चेयर पर्सन डॉ पवन पोद्दार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इंटरनेशनल डायरेक्टर संगीता जाटीया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सीएजीएस होरा, डॉ रमन कुमार, […]
-लायंस क्लब इंटरनेशनल का रीजनल कांफ्रेंस आयोजितसंवाददाता, भागलपुरलायंस क्लब इंटरनेशनल का रीजनल कांफ्रेंस सोमवार को एक स्थानीय होटल में हुआ. इसमें 20 क्लब के लगभग 75 सदस्यों ने हिस्सा लिया. रीजनल चेयर पर्सन डॉ पवन पोद्दार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इंटरनेशनल डायरेक्टर संगीता जाटीया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सीएजीएस होरा, डॉ रमन कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि थे. कार्यक्रम में क्वेस्ट चेयरमैन व आरसी लायन डॉ कविता वर्णवाल सम्मानित अतिथि थी. रीजन नौ, दस एवं 11 से आये सदस्यों ने समाजसेवा के क्षेत्र में किये गये कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया. इसी दौरान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षक दिवस, दीपावली मिलन, अनाथों को भोजन, वस्त्र, शिक्षण सामग्री का वितरण जैसे कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. संगीता जाटीया ने लीडरशिप पर व्याख्यान दिया और कहा कि संवादक्षमता अत्यंत जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन भागलपुर के अध्यक्ष ज्योति पूंज मेहरोत्रा ने किया. इस मौके पर सत्यनारायण पोद्दार, शंकर लाल जैन, बनवारी लाल खेतान, बद्री प्रसाद छापोलिका, प्रो विजय कुमार, डॉ अमरनाथ सिंह, विश्वजीत, प्रमोद सिंह, संजय चमडि़या, प्रो रंजना सिन्हा, प्रवीण कुमार, सुरेश भिवानीवाला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










