अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिलने पर अनशन पर बैठे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 8:02 PM
गोरेयाकोठी . 10 साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अब तक आश्रित पुत्र को नौकरी नहीं मिलने से परेशान राकेश कुमार सिंह ने प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन मंगलवार से शुरू किया. उसका कहना है कि 10 साल से वह कार्यालयों का चक्कर लगाते थक चुका है और उसकी सुनने वाला कोई नहीं है. […]
गोरेयाकोठी . 10 साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अब तक आश्रित पुत्र को नौकरी नहीं मिलने से परेशान राकेश कुमार सिंह ने प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन मंगलवार से शुरू किया. उसका कहना है कि 10 साल से वह कार्यालयों का चक्कर लगाते थक चुका है और उसकी सुनने वाला कोई नहीं है.
अब उसने फैसला किया है कि अनुकंपा पर नौकरी के फैसले तक वह अनशन बैठा रहेगा. मालूम हो कि राकेश की मां की मृत्यु पांच दिसंबर, 2004 को सेवाकाल के दौरान हो गयी थी, जो मिडिल स्कूल संग्रामपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. उसने प्रखंड कार्यालय को 24 जनवरी को आवेदन देकर आमरण अनशन की सूचना दी थी. उसके साथ प्रो. योगेश्वर त्रिपाठी, सुनील कुमार, राकेश राम, जगदीश राम, हरेराम यादव, सत्येंद्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










