प्रशासनिक चौकसी भारी पड़ा तमाम शंका-आशंकाओं पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM

विज्ञापन

अररिया: जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर आन-बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया. प्रशासनिक चौकसी तमाम शंका-आशंकाओं पर भारी पड़ी. राष्ट्रभक्ति व दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का निवासी होने का भाव चेहरे पर लिये हजारों की भीड़ स्टेडियम में थी. बच्चे-युवक, बच्चियों ने चेहरे पर तिरंगा निशान लगा रखा था, मानो यह […]

विज्ञापन

अररिया: जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर आन-बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया. प्रशासनिक चौकसी तमाम शंका-आशंकाओं पर भारी पड़ी. राष्ट्रभक्ति व दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का निवासी होने का भाव चेहरे पर लिये हजारों की भीड़ स्टेडियम में थी. बच्चे-युवक, बच्चियों ने चेहरे पर तिरंगा निशान लगा रखा था, मानो यह कह रहे हो कि तिरंगा हमें प्राणों से प्यारा है.

हमारी स्मिता की पहचान है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी. लेकिन समारोह में शामिल होने आये लोग हो या फिर प्रशासनिक अमला के लोग, सभी उत्साहित थे. वैसा उत्साह जैसा कि पर्व-त्योहारों में होता है.

सबसे अहम यह कि समारोह में शामिल होने आयी महिलाओं की तादाद भी अच्छी थी. गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंतता, राष्ट्रीय भाव, तिरंगा का सम्मान व भारतीय होने के गौरव से आंखों की चमक बढ़ गयी थी. हजारों लोग गवाह बने, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी. उन्हें सम्मानित होते हुए देखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन