जुलूस रहा आकर्षण का केंद्र / कंपा गणतंत्र दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर बुलेट शो रू म से निकाला गया बाइक जुलूस तसवीर-गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक जुलूस में शामिल युवातसवीर-9 (आवश्यक)बेगूसराय (नगर). गणतंत्र दिवस पर रॉयल इनफिल्ड बुलेट शो रू म के द्वारा आजादी के दीवानों को नमन करने के लिए आकर्षक जुलूस निकाला गया. मौके पर दर्जनों बुलेट पर सवार युवाओं ने […]

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर बुलेट शो रू म से निकाला गया बाइक जुलूस तसवीर-गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक जुलूस में शामिल युवातसवीर-9 (आवश्यक)बेगूसराय (नगर). गणतंत्र दिवस पर रॉयल इनफिल्ड बुलेट शो रू म के द्वारा आजादी के दीवानों को नमन करने के लिए आकर्षक जुलूस निकाला गया. मौके पर दर्जनों बुलेट पर सवार युवाओं ने अपनी-अपनी गाडि़यों में तिरंगा लहराते हुए शहर का भ्रमण किया. जुलूस शो रू म से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से घूमते हुए लोगों को जागरू क किया. मौके पर शो रू म के प्रोपराइटर राजू कुमार ने कहा कि आज के दिन हम वैसे महापुरू षों को श्रद्धा के साथ याद करते हैं, जिनकी बदौलत भारत देश गणतंत्र हो सका. इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शो रू म में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोज का भी आयोजन किया गया. प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के मौके पर शो रू म द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. मौके पर नगर निगम के पार्षद राम विलास सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन