जुलूस निकाल श्रम अधीक्षक कार्यालय को घेरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 6:02 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. एक्टू से संबद्ध बीएसएनएल अस्थायी मजदूर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कर्मियों ने कार्यालय का घेराव करते हुए सभा में तब्दील हो गये. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. एक्टू से संबद्ध बीएसएनएल अस्थायी मजदूर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कर्मियों ने कार्यालय का घेराव करते हुए सभा में तब्दील हो गये. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अस्थायी मजदूरों को नियमित करने की मांग की. साथ ही श्रम मंत्रालय से निर्धारित मजदूरी भुगतान व बकाया भुगतान की मांग रखी. इसके अलावा इन मजदूरी की उपस्थिति पंजी में दर्ज कराने और दो अस्थायी मजदूरों के विकलांग होने पर उचित मुआवजा देने की आवश्यकता जतायी. बाद में नेतृत्वकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर उस पर उचित कदम उठाने का अनुरोध किया. अध्यक्षता शुभ नारायण प्रसाद ने की. संचालन जीवछ पासवान ने किया. सभा को सुखलाल यादव, आनंदी लाल राय, अशोक कुमार, महेश पासवान, रामलाल राम, हरिकांत झा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो. उमेश कुमार आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन