विश्व कप से पहले पाक क्रिकेटरों को डरा रहा भूत का डर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 2:29 PM
कराची : पाकिस्तान के उदीयमान युवा आलराउंडर हैरिस सोहेल ने न्यूजीलैंड में होटल के अपने कमरे में अलौकिक शक्तियों की मौजूदगी की शिकायत की है जिसके बाद प्रबंधन को उन्हें दूसरे कमरे में स्थानांतरित करना पडा. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोहेल रात को डरकर उठ गया और उसने जोर देकर कहा कि उनके […]
कराची : पाकिस्तान के उदीयमान युवा आलराउंडर हैरिस सोहेल ने न्यूजीलैंड में होटल के अपने कमरे में अलौकिक शक्तियों की मौजूदगी की शिकायत की है जिसके बाद प्रबंधन को उन्हें दूसरे कमरे में स्थानांतरित करना पडा. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोहेल रात को डरकर उठ गया और उसने जोर देकर कहा कि उनके कमरे में अलौकिक शक्तियों की मौजूदगी है. इस युवा ने उन्हें किसी और कमरे में स्थानांतरित करने को कहा और तब तक उन्हें तेज बुखार भी हो गया था जिसके बाद टीम अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को तुरंत उनका कमरा बदलने को कहा.
यह पहली बार है जब दौरे के दौरान किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर को इस तरह की समस्या का सामना करना पड रहा है. पाकिस्तान की विश्व कप टीम फिलहाल दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और कुछ अभ्यास मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड में है जिसके बाद टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










