प्रोन्नति के लिए शिक्षक करेंगे संघर्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 3:13 AM

विज्ञापन

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नियुक्ति से लेकर ग्रेड वन और प्रोन्नति दिलाने के लिए संघर्ष करेगा. इसके लिए जिले के सभी बारह प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. संघ के प्रधान सचिव मंगलेश्वर उरांव ने कहा कि डीएसइ गुमला के पत्रांक 125, दिनांक 19 जनवरी 2015 द्वारा एक पत्र जारी किया गया है. जिसके […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नियुक्ति से लेकर ग्रेड वन और प्रोन्नति दिलाने के लिए संघर्ष करेगा. इसके लिए जिले के सभी बारह प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. संघ के प्रधान सचिव मंगलेश्वर उरांव ने कहा कि डीएसइ गुमला के पत्रांक 125, दिनांक 19 जनवरी 2015 द्वारा एक पत्र जारी किया गया है.

जिसके आलोक में सभी शिक्षक जो वर्ष 1994 में अप्रशिक्षित नियुक्त थे या फिर वैसे शिक्षक जो 1994 के पश्चात नियुक्ति हुए एवं प्रशिक्षण प्राप्ति की तिथि से 12 वर्षोु की सेवा पूरा कर चुके हैं, उनके द्वारा गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश पर संघ ने गहन विचार विमर्श किया. संघ द्वारा सभी शिक्षकों को विगत तीन वर्षो का गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप प्रतिवेदन अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से मूल सेवा पुस्तिका के साथ डीएसइ को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी प्रखंडों में जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा.

श्री उरांव ने कहा है कि इस संबंध में डीएसइ ने सभी प्रखंड के बीइइओ व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भी जारी किया है. जिसमें एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन जमा करने के लिए कहा गया है. इसमें शिक्षक का नाम, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, प्रथम योगदान की तिथि, प्रशिक्षित होने की तिथि, स्नातक कला उत्तीर्ण तिथि, स्नातक विज्ञान उत्तीर्ण की तिथि, 12 वर्ष की सेवा पूरी होने की तिथि व अभियुक्ति भर कर डीएसइ कार्यालय में जमा करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola