अज्ञात बाइक सवार ने बच्ची से किया दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 9:03 PM
पेटरवार. गोला थाना क्षेत्र के 10वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पेटरवार सीएचससी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीडि़ता रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पीडि़ता शनिवार को अपने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्कूल गयी थी. 11 बजे मध्याह्न भोजन कर वापस लौट रही थी. […]
पेटरवार. गोला थाना क्षेत्र के 10वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पेटरवार सीएचससी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीडि़ता रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पीडि़ता शनिवार को अपने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्कूल गयी थी. 11 बजे मध्याह्न भोजन कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे बाइक से घर छोड़ देने की बात कही और बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद बाइक सवार ने 10 किलोमीटर दूर स्थित गोला-पेटरवार सिमांत पर संधोय घाटी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया. गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के भाई चित्रगुप्ता महतो की सूचना पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को पेटरवार सीएचसी में भरती कराया. यहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










