नयी दिल्ली: कैबिनेट सचिव अजित सेठ के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम झारखंड जाएगी. टीम राज्य के प्रशासनिक एवं सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा करेगी. झारखंड में राष्ट्रपति शासन चल रहा है.
शुक्रवार से दो दिन के लिए राज्य के दौरे पर जा रही इस टीम में गृह सचिव आर के सिंह भी शामिल होंगे. टीम विकास योजनाओं का जायजा लेगी विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कायो’ की समीक्षा की जाएगी. सरकारी सूत्रों ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विस्तार से समीक्षा होगी. माओवादी हिंसा को रोकने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में चर्चा होगी.
टीम प्रदेश के राज्यपाल सैयद अहमद से मुलाकात करेगी. इस दौरान राज्यपाल के दो सलाहकार मधुकर गुप्ता और के विजय कुमार तथा अन्य आला अफसर मौजूद रहेंगे. अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार से झामुमो द्वारा समर्थन वापस ले लेने से पिछले महीने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.
Post new comment