देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित पहरीडीह(सिमरखुंट) में अचानक कुआं धंस गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. रात दो बजे के आसपास कुआं धंसा था. यह पेयजल कूप रिखिया रोड के ठीक किनारे है.
कुआं धंसने से ग्रामीणों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है. बच्चों का आवागमन इस क्षेत्र में होता रहा है, अभिभावकों को डर है कि गलती से कोई बच्च कुआं के क्षेत्र में न चला जाये. स्थानीय निवासी महेंद्र यादव ने डीडीसी से मांग करते हुए कहा है कि उक्त कूप की मरम्मत हो अथवा नये सिरे से बनवाया जाये. शीघ्र काम नहीं हुआ तो कोई भी दुर्घटना हो सकती है.
Post new comment