उलीडीह : चाउमीन व्यापारी लापता, मोबाइल बंद, दो हिरासत में (मनमोहन : 29,30)

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरडिमना रोड राजीव पथ निवासी चाउमीन व्यापारी गौतम मंडल लापता है. बीते दिन वह भरत के भाई शरत के साथ चांडिल जाने की बात कहकर निकला था. गुरुवार शाम से गौतम का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है. घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग पर शुक्रवार की रात प्रदर्शन किया गया. इधर उलीडीह […]

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरडिमना रोड राजीव पथ निवासी चाउमीन व्यापारी गौतम मंडल लापता है. बीते दिन वह भरत के भाई शरत के साथ चांडिल जाने की बात कहकर निकला था. गुरुवार शाम से गौतम का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है. घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग पर शुक्रवार की रात प्रदर्शन किया गया. इधर उलीडीह पुलिस ने मामले के संबंध में चांडिल के नीमडीह निवासी शरत और रामू को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर उलीडीह आयी है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में गौतम की पत्नी के बयान पर पुलिस मामला दर्ज करने कर रही है. ———-गुरुवार को दिन के 12 बजे निकला था परिवार वालों ने बताया कि गौतम गुरुवार क ो दिन के 12 बजे घर से निकला था. गौतम का मोबाइल फोन शाम चार बजे तक चालू था. दिन के दो बजे पत्नी से बातचीत हुई तो उसने बताया कि वह चांडिल में है. चार बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया. परिवार वाले नीमडीह जाकर शरत के भाई भरत से मिले. भरत ने परिवार वालों ने कहा कि वह गौतम को नहीं जानता है और न उससे मोबाइल पर बातचीत हुई है. जांच कर रही पुलिस ने मोबाइल के कॉल डिटेल के आधार पर भरत के भाई शरत और रामू को उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola