प्रताड़ना से तंग महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 9:02 PM
संवाददाता, रांचीडोरंडा के मणिटोला निवासी साहेब अख्तर की पत्नी रूमी परवीन ने केरोसिन उड़ेल खुद को जला कर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान वह गंभीर रूप से जल गयी. गंभीर अवस्था में उसे रिम्स के बर्न वार्ड में भरती कराया गया है. घटना गुरुवार देर रात की है. अस्पताल में उसकी स्थिति में […]
संवाददाता, रांचीडोरंडा के मणिटोला निवासी साहेब अख्तर की पत्नी रूमी परवीन ने केरोसिन उड़ेल खुद को जला कर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान वह गंभीर रूप से जल गयी. गंभीर अवस्था में उसे रिम्स के बर्न वार्ड में भरती कराया गया है. घटना गुरुवार देर रात की है. अस्पताल में उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. महिला के परिजनों ने बताया कि उसके पति साहेब अख्तर, ससुर अनावरूल हक, देवर सुहैल, जेठ सुहैल अख्तर 2.30 लाख रुपये दहेज की मांग करते हैं. दहेज नहीं देने की सूरत में दूसरी शादी करने की धमकी उसे हमेशा दी जाती है. उसके साथ मारपीट कर व अन्य तरह से प्रताडि़त किया जाता है. प्रताड़ना से तंग आ कर गुरुवार की रात 8.30 बजे उसने अपने कमरे में खुदकुशी करने की कोशिश की. काफी देर बाद घटना की सूचना मायकेवालों को दी गयी. महिला के मायकेवालों ने स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद देर रात करीब 1.30 बजे रूमी को रिम्स में भरती कराया. डोरंडा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










