आज भी सरकारी लाभ से वंचित है जहीर अंसारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 8:02 PM
किस्को. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हिरदेटोली पंचायत परहेपाट निवासी जहीर अंसारी (पिता- स्व संतू अंसारी) आज भी सरकारी लाभ से वंचित हैं. श्री अंसारी ने बताया कि कितने बार बीपीएल कार्ड के लिए व वृद्धा पेंशन के लिए बीडीओ से मिल कर लिखित आवेदन द्वारा अवगत करा चुका है, लेकिन अभी तक जहीर का न […]
किस्को. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हिरदेटोली पंचायत परहेपाट निवासी जहीर अंसारी (पिता- स्व संतू अंसारी) आज भी सरकारी लाभ से वंचित हैं. श्री अंसारी ने बताया कि कितने बार बीपीएल कार्ड के लिए व वृद्धा पेंशन के लिए बीडीओ से मिल कर लिखित आवेदन द्वारा अवगत करा चुका है, लेकिन अभी तक जहीर का न तो बीपीएल कार्ड बना है और न ही वृद्धा पेंशन का लाभ मिला है. श्री अंसारी काफी गरीब व बेरोजगार हैं. उनकी माली हालत बिल्कुल ठीक नहीं है. इनके दो बेटे हैं. दोनों शादी शुदा हैं. पत्नी अभी जीवित है, जहीर अपने पत्नी के साथ भीख मांग कर जीवन व्यतित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










