कोसी पर बनेंगे 28 सेट वाले पीपा पुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 7:02 PM
संवाददाता,पटना नवगछिया (भागलपुर)में कोसी नदी पर विभाग ने 28 सेट वाले पीपा पुल निर्माण कराने का फैसला लिया है. कोसी पर पीपा पुल निर्माण की विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है. पीपा पुल निर्माण का काम पुल निर्माण निगम को दिया गया है. इस बार विभाग ने पीपा पुल के रख रखाव का जिम्मा भी […]
संवाददाता,पटना नवगछिया (भागलपुर)में कोसी नदी पर विभाग ने 28 सेट वाले पीपा पुल निर्माण कराने का फैसला लिया है. कोसी पर पीपा पुल निर्माण की विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है. पीपा पुल निर्माण का काम पुल निर्माण निगम को दिया गया है. इस बार विभाग ने पीपा पुल के रख रखाव का जिम्मा भी निगम को ही दिया है. नवगछिया- ढोलबज्जा के बीच कोसी नदी पर स्थायी पुल निर्माण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पायी है. हालांकि पुल निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराया जा चुका है. निगम के अधिकारियों के अनुसार 2016-17 में स्थायी पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल सकती है. फिलहाल पीपा पुल निर्माण और रख रखाव के लिए 71. 25 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










