2...झारखंड को विशेष सहयोग मिलेगा : जयंत सिन्हा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

मेदिनीनगर. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार विशेष सहयोग देगी. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस ने हजारीबाग के टंडवा में शिलान्यास किया था, नरेंद्र मोदी झारखंड में आये थे, उसी समय बोला था कि इसका निर्माण कराया जायेगा. मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार विशेष सहयोग देगी. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस ने हजारीबाग के टंडवा में शिलान्यास किया था, नरेंद्र मोदी झारखंड में आये थे, उसी समय बोला था कि इसका निर्माण कराया जायेगा. मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने उसका कार्य शुरू करा दिया. इसमें करीब 14 हजार करोड़ खर्च होंगे. इसके निर्माण से झारखंड में बिजली की समस्या दूर हो जायेगी. मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है, तो झारखंड में केंद्र के साथ समग्र विकास होगा. मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बाद कॉल ब्लॉक का कार्य बंद है. केंद्र की अनुमति से नीलामी करा कर शुरू कराया जायेगा. इससे जो रॉयल्टी मिलेगी, झारखंड के विकास में खर्च होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं. उन्होंने आम मतदाता से झारखंड में पूर्ण बहुमत व मजबूत सरकार के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola