नेशनल गेम्स में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 6:07 PM
बोकारो . क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ी 15 से 17 नवंबर तक रांची के खेलगांव में आयोजित नेशनल गेम्स में भाग लेंगे. फील्ड अर्चरी में चार खिलाडि़यों प्रतीक टुडू, ऋशु कुमार, पूजा कुमारी व प्रियंका राज भाग लेंगे. दूसरी ओर कूडो में स्कूल के दो खिलाड़ी शुभम कुमार व रुपलाल भाग लेंगे. इन सभी […]
बोकारो . क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ी 15 से 17 नवंबर तक रांची के खेलगांव में आयोजित नेशनल गेम्स में भाग लेंगे. फील्ड अर्चरी में चार खिलाडि़यों प्रतीक टुडू, ऋशु कुमार, पूजा कुमारी व प्रियंका राज भाग लेंगे. दूसरी ओर कूडो में स्कूल के दो खिलाड़ी शुभम कुमार व रुपलाल भाग लेंगे. इन सभी खिलाडि़यों का चयन पिछले 4 व 5 नवंबर को राज्य फील्ड अर्चरी एशोसिएशन के सचिव संजय शर्मा की उपस्थित में हुआ था. प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंड में तीरदांजी की प्रतिभाएं पारंपरिक रुप से उपलब्ध है. उन्हें उचित मार्ग दर्शन देकर निखारा जा सकता है. इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार ने खिलाडि़यों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










