उमाकांत रजक को जनता से लेना-देना नहीं : अरूप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 6:07 PM

विज्ञापन

13 बोक 53, 54 – संबोधित करते अरूप चटर्जी व कार्यक्रम में उपस्थित लोगचंदनकियारी. आज से पचास वर्षों पूर्व चंदनकियारी की जो हालत थी, वहीं आज भी है. पिछले पांच वर्षों में विधायक उमाकांत रजक ने जनता को केवल गुमराह किया है. क्षेत्र की समस्या से उन्हें कोई लेना-देना नहीं. मासस के निरसा विधायक अरूप […]

विज्ञापन

13 बोक 53, 54 – संबोधित करते अरूप चटर्जी व कार्यक्रम में उपस्थित लोगचंदनकियारी. आज से पचास वर्षों पूर्व चंदनकियारी की जो हालत थी, वहीं आज भी है. पिछले पांच वर्षों में विधायक उमाकांत रजक ने जनता को केवल गुमराह किया है. क्षेत्र की समस्या से उन्हें कोई लेना-देना नहीं. मासस के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने चंदनकियारी के हटिया मैदान में आयोजित सम्मेलन में उक्त बातें कही. कहा : मासस प्रत्याशी को अगर चंदनकियारी की जनता मौका देती है तो अगले पांच वर्षों में क्षेत्र की तसवीर में सकारात्मक बदलाव आयेगा. उन्होंने कहा कि मासस गरीबों की पार्टी है और उनके हक के लिए लड़ती है. कहा: इलेक्ट्रोस्टील के खिलाफ आंदोलन जारी है और आगे भी रहेगा़ कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधामय शेखर कर रहे थे. मौके पर दिलीप तिवारी, राजा रंजन सहिस, निताई महतो, शैलेंद्र शेखर, सुब्बर गोराईं, दिलीप ओझा, रुस्तम अंसारी, बामापद सहिस, लालमोहन रजवार, कालीपद रजवार, नइम अंसारी, सोमनाथ शेखर, साधुचरण महतो, मंतोष रजक, मनोज कुमार प्रभाकर, अनवरी बीबी, शीतला देवी आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola