कार्पेडियम में विद्यार्थियों ने किये मजे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2014 11:02 PM

विज्ञापन

तसवीर राज कौशिक देंगेअक्षय व पुरू को मिला पहला स्थानवरीय संवाददाता रांचीबीआइटी लालपुर एक्सटेंशन के विद्यार्थियों ने गुरुवार को जम कर आनंद मनाया. मौका था ग्रैंड इवेंट ‘कार्पेडियम’ का. इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. दो दिनों तक चलनेवाले इस कार्यक्रम के पहले दिन मात्र एक इवेंट ‘नेम ऑफ द बैलून’ हुआ. इसमें […]

विज्ञापन

तसवीर राज कौशिक देंगेअक्षय व पुरू को मिला पहला स्थानवरीय संवाददाता रांचीबीआइटी लालपुर एक्सटेंशन के विद्यार्थियों ने गुरुवार को जम कर आनंद मनाया. मौका था ग्रैंड इवेंट ‘कार्पेडियम’ का. इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. दो दिनों तक चलनेवाले इस कार्यक्रम के पहले दिन मात्र एक इवेंट ‘नेम ऑफ द बैलून’ हुआ. इसमें दो पार्टनर थे. पार्टनर के एक सदस्य को बैलून में हवा भरना था और दूसरे सदस्य को बैलून में पार्टनर के नाम लिखने थे. इस इवेंट में कई विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें अक्षय व पुरू को पहला स्थान मिला. कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्तूबर को भी होगा. यह कार्यक्रम बीआइटी लालपुर एक्सटेंशन की इंटरैक्ट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया है. सोसाइटी के समीर ने बताया कि यह कार्यक्रम फन के साथ-साथ नॉलेज पर आधारित है. पहले दिन दो इवेंट होने थे लेकिन, एक ही हुआ. दूसरा इवेंट कैंडल मैजिक था. इसमें कैंडल को जलाकर कागज में मोम गिराना था और उसी मोम पर चूडि़यां खड़ी करनी थी. इंटरैक्ट सोसाइटी की विवेक, शालिनी, अभिलाषा,सुजाता, समीर व नेहा ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आज होनेवाले कार्यक्रम:आयोजन के दूसरे दिन बबल-ट्रबल व बैट बॉक्स का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम दिन के 12.45 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola