दारोगा नियुक्ति मामले में कोर्ट ने लगायी फटकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2014 9:56 AM
पूछा, क्यों नहीं दाखिल हुआ जवाबमामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगीरांची : हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को दारोगा नियुक्ति को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई. अदालत ने राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए कड़ी फटकार लगायी. मौखिक टिप्पणी […]
पूछा, क्यों नहीं दाखिल हुआ जवाबमामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगीरांची : हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को दारोगा नियुक्ति को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई. अदालत ने राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए कड़ी फटकार लगायी. मौखिक टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि सरकार के निर्णय से कई अभ्यर्थी प्रभावित होंगे. उसके जवाब पर कई उम्मीदवारों की निगाहें अदालत पर टिकी हुई हैं, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है. वैसी परिस्थिति में अदालत मूक-दर्शक बन कर नहीं रह सकती. सरकार कोर्ट के आदेश को गंभीरता से ले. राज्य सरकार को 15 अक्तूबर तक जवाब दायर करने का निर्देश दिया. प्रार्थियों ने भी जवाब दाखिल नहीं किया है. जिस प्रार्थी को कुछ कहना है, वे भी जवाब निश्चित रूप से दाखिल कर देंगे. मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गयी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अनमोल तिवारी व अन्य की ओर से अलग-अलग याचिका दायर कर दारोगा नियुक्ति को चुनौती दी गयी है. इसमें गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










