कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर दौड़ा इंजन

जमुआ ( गिरिडीह) : जमुआ क्षेत्र के लिए 30 मार्च तथा शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया. इस दिन का लोग वर्षो से इंतजार कर रहे थे. मतलब कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के धुरैता स्टेशन पर आज दोपहर करीब एक बजे सायरन बजाते हुए पहली बार रेल इंजन पहुंचा.

यहां इंजन के पहुंचते ही ढोल बजा कर इसका जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के लिए डीसी डीपी लकड़ा, रेलवे के उप मुख्य अभियंता एम.एस. प्रसाद, सहायक अभियंता रामेश्वर सिंह, जेई ए के रजक, पार्षद रामदेव तुरी, आर के पासवान, एचएन चौबे, मुखिया रीना देवी, पंसस उर्मिला देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डीसी इंजन पर सवार हुए और जमुआ से पोबी तक की यात्रा की. रेलखंड निर्माण से जुड़ी ऐजेन्सिश और रेलवे के अधिकारी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हो रहे थे.

अगले साल गिरिडीह तक दौड़ेगी रेल डीसी
गिरिडीह : डीसी डीपी लकड़ा ने कहा कि अगले वर्ष कोडरमा से गिरिडीह तक रेल दौड़ेगी. शुक्रवार को पोबी तक रेल की शुरू हुई यात्रा के बाद डीसी ने कहा कि गिरिडीह के लिए यह सुखद क्षण है. लंबे समय से इस परियोजना का लोगों को इंतजार था.

इस रेल खंड की शुरूआत होने से गिरिडीह के भविष्य पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के कारण परियोजना में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन उनकी कोशिश होगी कि तमाम विवादों को निपट कर अगले वर्ष तक गिरिडीह के लोगों को रेल की यह सुविधा मुहैया करायी जाय.

This Article Posted on: March 30th, 2012

mera name anil prasad verma hai mera village-dharmpur po-cittardih ps-jamua giridih hai main surat me rahta hun aur hamare jamua prakhand ke lakho friend surat me rahte hai ham log yaha se jab jate hain to train se kodarma station se utar kar aur bus,savari tempo,etc gadio me jana padta hai bahut taklipe uthani padti hai isliye yah kodarma giridih rail suvidha bahut jald hona jaruri hai yah mera request hai

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.