आजसू ने पीएम के नाम पोस्टकार्ड भेजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2014 8:01 PM
झारखंड को विशेष राज्य का दरजा मिले फोटो 8गिद्दी1-डाक घर में पोस्टकार्ड डालते आजसू कार्यकर्ता गिद्दी(हजारीबाग). झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजा. मौके पर आजसू नेता गुड्डू यादव ने कहा कि जिस राज्य में निर्मल महतो जैसे सपूतों […]
झारखंड को विशेष राज्य का दरजा मिले फोटो 8गिद्दी1-डाक घर में पोस्टकार्ड डालते आजसू कार्यकर्ता गिद्दी(हजारीबाग). झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजा. मौके पर आजसू नेता गुड्डू यादव ने कहा कि जिस राज्य में निर्मल महतो जैसे सपूतों ने देश की खातिर अपनी जान दी है, उस राज्य को अभी तक विशेष राज्य का दरजा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग की है. मौके पर आजसू के संजीत पटेल, बबलू यादव, धर्मेंद्र चौधरी, शंकर बेदिया, सूरज सोना, परमेंद्र सिंह, विक्की मोदी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










