कपिल होंगे अर्जुन पुरुस्कार चयन समिति के अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2014 8:50 AM
नयी दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव अर्जुन पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे. कपिल देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन करेंगे. कपिल के अलावे पूर्व हॉकी कप्तान अजितपाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार की चयन समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है. खेल सचिव अजित शरण […]
नयी दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव अर्जुन पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे. कपिल देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन करेंगे. कपिल के अलावे पूर्व हॉकी कप्तान अजितपाल सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार की चयन समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है.
खेल सचिव अजित शरण ने कहा, हां, कपिल देव अर्जुन पुरस्कार समिति के प्रमुख होंगे. भारत की ओर से 16 साल लंबे करियर के दौरान 131 टेस्ट में 434 विकेट चटकाने वाले कपिल को 1980 में अर्जुन पुरस्कार मिला था. पूर्व ओलंपियन अजितपाल को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि सरकार ने सभी संबंधित लोगों को लिखित में अधिसूचना जारी कर दी है. यह पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को दिए जाएंगे. मंत्रालय को पहले ही विभिन्न महासंघों से कई नामांकन मिले हैं.
प्रत्येक समिति में 15 सदस्य होंगे जिसमें 12 प्रसिद्ध खिलाड़ी और तीन अधिकारी होंगे. तीन अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और महासचिव तथा खेल मंत्रालय के उप सचिव दोनों समिति में होंगे. पिछले साल की अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति के प्रमुख क्रमश: चार बार के विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन माइकल फरेरा और पर्वतारोही एचपीएस आहलूवालिया थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










