रांची : अल्फ़ांसो आम राजधानी की शोभा बढ़ा रहा है. यह 1100 रुपये दर्जन की दर से बिक रहा है. इसे कोलकाता से मंगाया गया है. यह आम न सिर्फ़ देखने में सुंदर है, बल्कि स्वाद भी अच्छा है.
पीला रंग लिये रत्नागिरी का मशहूर इस आम की कीमत में 15-20 दिनों के अंदर भारी गिरावट आयेगी. फ़िलहाल यह आम कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा स्थित गार्डेन फ्रेश दुकान में उपलब्ध है. व्यवसायी राजेश कुमार ने कहा कि महंगा होने के बावजूद शुरुआती बिक्री बेहतर है.
डेली मार्केट के एक व्यवसायी ने कहा कि जल्द ही यहां यह आम उपलब्ध हो जायेगा. मांग नहीं के बराबर है. इसलिए यहां नहीं मंगाया गया है. इस वर्ष रत्नागिरी में आम की बेहतर फ़सल हुई है. इसलिए इस बार यह आम सस्ता बिकने की उम्मीद की जा रही है.
बाजार में इसके अलावा ललमुनिया आम उपलब्ध है. यह आम 160 से 200 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. मार्च के अंत व अप्रैल के प्रथम सप्तहे तक पालकुलमैन,पियू,गुलाबखास आम आ जायेगा. तब दाम में गिरावट आयेगी.
The forum is a brighter place thanks to your posts. Thanks!
Post new comment