सफ़ाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई!

-मामला सफ़ाई कर्मियों के काम पर नहीं आने का

देवघर : निगम के सीइओ नागेंद्र शर्मा बुधवार को निगम कार्यालय पहुंचे. सीइओ श्री शर्मा बैठक कर आम लोगों की समस्या व निगम की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने शंकर चक्रवर्ती से हड़ताल से हो रही समस्याओं से संबंधित रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया.

नगर विकास विभाग को समस्याओं की सूची भेजने को कहा गया. बैठक में सफ़ाई इंचार्ज मनोज यादव ने सीइओ को बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मी काम पर नहीं आ रहे हैं. बताया कि सभी मेयर की अपील पर महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिन तक काम करने के बाद नहीं आ रहे हैं. सफ़ाई कर्मियों के काम पर नहीं आने से शहर की स्थिति बदतर हो गयी है. मौके पर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि विनोद वर्मा ने बताया कि कुछ दैनिक वेतन भोगी सफ़ाई कर्मी बिलासी मुहल्ले में काम कर रहे हैं.

सीइओ श्री शर्मा ने कहा कि काम पर नहीं आनेवाले कर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए रांची से दिशा-निर्देश मांगा जायेगा. निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अधीक्षण अभियंता सुधीर हेंब्रम, एइ नरेश रविदास, समीर सिन्हा, बड़ा बाबू बद्री नारायण झा, शंकर चक्रवर्ती, मनोज यादव समेत अभियंत्रण टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी.

15 संवेदकों पर हो सकती है कार्रवाई
देवघर : सीइओ नागेंद्र शर्मा ने संवेदकों से दो दिन के अंदर एनएससी व सिक्यूरिटी मनी जमा करने का निर्देश दिया है. इसके लिए शंकर चक्रवर्ती को संवेदकों को सूचना देने को कहा है. राशि जमा नहीं करनेवाले संवेदकों कार्य आदेश रद्द किया जायेगा. श्री शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक सभी संवेदकों को काम पूरा करना है. कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. पूरा काम इसी वित्तीय वर्ष में पूर करना होगा. कई संवेदकों ने जरूरी कागजात जमा नहीं किया है. यह अंतिम मौका है. कागजात देने बाद ही वर्क आर्डर मिलेगा. मालूम हो कि अब तक मात्र 20 संवेदकों ने ही कागजात जमा किया है. शेष पंद्रह का बाकी है.

This Article Posted on: February 23rd, 2012 in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.