चुनाव आयोग ने चव्हाण को भेजा कारण बताओ नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 8:31 PM
नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के लिए एक नई मुश्किल खडी हो गई है. चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के एक मामले में कानून के मुताबिक अपने चुनावी खर्चे की जानकारी देने में नाकाम रहने पर चव्हाण को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि उन्हें क्यों न अयोग्य घोषित […]
नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के लिए एक नई मुश्किल खडी हो गई है. चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के एक मामले में कानून के मुताबिक अपने चुनावी खर्चे की जानकारी देने में नाकाम रहने पर चव्हाण को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि उन्हें क्यों न अयोग्य घोषित कर दिया जाए.
चव्हाण को नोटिस का जवाब देने के लिए 20 दिन का वक्त देते हुए आयोग ने कहा कि वह ‘‘जनप्रतिनिधित्व कानून एवं नियमों के मुताबिक चुनावी खर्च के हिसाब की जानकारी देने में नाकाम रहे.’’ उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर चुनाव आयोग ने पिछले मई में चव्हाण को एक नोटिस जारी किया था ताकि वह 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान अपने कथित चुनावी खचरें से जुडे मामले में आयोग के समक्ष पेश हों.
आयोग ने उन खचरें को ‘‘पेड न्यूज’’ का मामला माना था. यदि चव्हाण को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाता है तो उनकी मौजूदा लोकसभा सदस्यता पर असर पड सकता है जबकि यह मामला विधानसभा चुनावों में उनके चुनाव लडने से जुडा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










