छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी करिश्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 1:09 PM
मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द की छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. एक एपिक सीरियल में पत्रकार की भूमिका में करिश्मा अपनी आदाकरी का जलवा बिखेरेंगी. हालांकि अभीतक इस संबंध में करिश्मा ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. करिश्मा दूसरी बार छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. इससे पहले करिश्मा कपूर […]
मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द की छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. एक एपिक सीरियल में पत्रकार की भूमिका में करिश्मा अपनी आदाकरी का जलवा बिखेरेंगी.
हालांकि अभीतक इस संबंध में करिश्मा ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. करिश्मा दूसरी बार छोटे पर्दे पर नजर आयेंगी. इससे पहले करिश्मा कपूर टीवी पर करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी नामक सीरियल में काम कर चुकी है और इसके साथ ही उन्होंने कुछ रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है।
उल्लेखनीय है कि करिश्मा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है। एक लंबे अंतराल के बाद लगभग दो वर्ष पूर्व करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘डेंजरस इश्क़’ के जरिए वापसी की थी लेकिन फिल्म बाक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी. कभी हर वर्ग के दर्शकों की चहेती रही करिश्मा को इस फिल्म में दर्शकों ने कोई खास भाव नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










