ब्राजील के खराब प्रदर्शन से अमिताभ बच्चन निराश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 10:59 AM

विज्ञापन

मुंबई : फीफा विश्व कप के दौरान ब्राजील के खराब प्रदर्शन से अमिताभ बच्चन काफी निराश हैं और वह हैरान हैं कि उनकी पसंदीदा टीम को क्या हो गया. सेमीफाइनल में जर्मनी से मैच हारने के बाद, तीसरे स्थान के लिए कल रात हुये मुकाबले में भी ब्राजील नीदरलैंड से मैच हार गया. बच्चन ने […]

विज्ञापन

मुंबई : फीफा विश्व कप के दौरान ब्राजील के खराब प्रदर्शन से अमिताभ बच्चन काफी निराश हैं और वह हैरान हैं कि उनकी पसंदीदा टीम को क्या हो गया. सेमीफाइनल में जर्मनी से मैच हारने के बाद, तीसरे स्थान के लिए कल रात हुये मुकाबले में भी ब्राजील नीदरलैंड से मैच हार गया.

बच्चन ने ट्वीट किया है कोपाकबाना बीच फेस्ट वापस लौटा हूं. एक बार फिर ब्राजील को हारते हुये देखा….इतना निराश और दुखी हूं. इस टीम को क्या हो गया है. 71 वर्षीय अभिनेता अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ विश्व कप फुटबॉल मैच देखने के लिए ब्राजील में थे. खेल देखने के बाद बच्चन को लगा कि इस टीम में कई अच्छे खिलाड़ी है लेकिन वे एक टीम के रुप में खेलने में असमर्थ रहे.

बिग बी ने लिखा, ब्राजील उनके पास एक से एक शानदार खिलाड़ी होंगे लेकिन उन्हें एक टीम के रुप में खेलने को प्रेरित करने के लिए आपको एक कोच की जरुरत है. लुइस फिलिप स्कोलारी इस समय ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola