मोदी संसदीय दल के नेता, राजनाथ उपनेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 6:58 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में पुनर्गठित भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे और वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में उप नेता होंगे. नव गठित भाजपा संसदीय दल की कार्य समिति के मुताबिक, पार्टी ने संसदीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में पुनर्गठित भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे और वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में उप नेता होंगे.

नव गठित भाजपा संसदीय दल की कार्य समिति के मुताबिक, पार्टी ने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को संसद में सरकार का मुख्य सचेतक बनाया है. संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर क्रमश: लोकसभा और राज्यसभा में सरकार के उप मुख्य सचेतक होंगे. राजस्थान से लोकसभा सदस्य अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे, जबकि राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना उच्च सदन में पार्टी के नये मुख्य सचेतक होंगे.

पार्टी ने लोकसभा में 13 और राज्यसभा में तीन सचेतक भी बनाये हैं. भाजपा ने गणेश सिंह को लोकसभा में पार्टी का सचिव और भूपेंद्र यादव को राज्यसभा में सचिव बनाया है, जबकि पीसी मोहन भाजपा संसदीय दल के नये कोषाध्यक्ष होंगे.

– लोकसभा के सचेतक

सुरेश अंगाडी (कर्नाटक), संजय धोत्रे (महाराष्ट्र), संजय जायसवाल (बिहार), सुनील सिंह (झारखंड), रतनलाल कटारिया (हरियाणा), प्रवेश वर्मा (दिल्ली), किरीट सोलंकी (गुजरात), राकेश सिंह (मध्यप्रदेश), कमला पाटले (छत्तीसगढ़), ओम बिड़ला (राजस्थान), महेंद्र पांडेय, रमाशंकर कथेरिया और पंकज चौधरी (सभी उत्तर प्रदेश).

– राज्यसभा के सचेतक

बिमला कश्यप सूद (हिमाचल प्रदेश), मनसुख लाल मांडविया (गुजरात) और नारायण लाल पंचारिया (राजस्थान)

* अरुण जेटली राज्यसभा में पार्टी के उप नेता होंगे

* लोकसभा में 13 और राज्यसभा में तीन सचेतक बनाये गये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola