एनटीपीसी के दो यूनिट ठप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:49 AM

विज्ञापन

फिलहाल लोगों को नहीं मिलने वाली है राहत पटना : शनिवार को भी एनटीपीसी के बिजली घरों के दो यूनिट ठप रहे. कांटी थर्मल पावर स्टेशन में भी तकनीकी खराबी जारी रहने से वहां से भी राज्य को अपनी बिजली नहीं मिली. केंद्रीय कोटे से 1450 मेगावाट बिजली मिली और राज्य ने अपने स्तर से […]

विज्ञापन

फिलहाल लोगों को नहीं मिलने वाली है राहत

पटना : शनिवार को भी एनटीपीसी के बिजली घरों के दो यूनिट ठप रहे. कांटी थर्मल पावर स्टेशन में भी तकनीकी खराबी जारी रहने से वहां से भी राज्य को अपनी बिजली नहीं मिली. केंद्रीय कोटे से 1450 मेगावाट बिजली मिली और राज्य ने अपने स्तर से 750 मेगावाट की खरीद की. इस तरह शनिवार को पिक आवर में करीब 2200 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी. राज्य में पिछले कुछ दिनों से औसतन इतनी ही बिजली उपलब्ध रह रही है. सूत्रों ने बताया कि एनटीपीसी के फरक्का थर्मल पावर का यूनिट-5 व कहलगांव थर्मल पावर का यूनिट-6 शनिवार को भी बंद रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन