7 शिशुओं की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:48 AM

विज्ञापन

मालदा : मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शिशुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां सात शिशुओं की मौत हुई है. मृत सभी शिशु नवजात थे. इनकी उम्र एक दिन से 20 दिनों के बीच थी. जून महीने में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में […]

विज्ञापन

मालदा : मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शिशुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां सात शिशुओं की मौत हुई है. मृत सभी शिशु नवजात थे. इनकी उम्र एक दिन से 20 दिनों के बीच थी. जून महीने में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 27 शिशुओं की मौत हुई थी. इस घटना का घाव अभी भरा भी नहीं था कि फिर से सात शिशुओं की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी उल्लेखनीय है कि जब इस अस्पताल में सात शिशुओं की मौत की घटना घटी, तब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शैबाल मुखर्जी व वाइस प्रिंसिपल एमए रशीद दोनों ही राज्य के बाहर हैं. मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के उपाधीक्षक ज्योतिष दास ने बताया कि जिन नवजात बच्चों की मौत हुई है, उनमें से किसी का भी जन्म मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में नहीं हुआ.

कम वजन के नवजात बच्चों को नाजुक हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लाया गया था. इन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गयी, लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका. दूसरी ओर शिशुओं के माता-पिता ने अपने बच्चों की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को ही दोषी ठहराया है. मृत एक शिशु की मां ने बताया कि बड़ी उम्मीद से बच्ची को यहां लेकर आयी थी, लेकिन भरती करने के बाद से दिनभर में एक भी चिकित्सक उसे देखने नहीं आया.

शुक्रवार रात को एक बार चिकित्सक जांच के लिये आये थे. आज सुबह उनकी बच्ची की मौत हो गयी. दूसरे अभिभावकों का कहना है कि अस्पताल की हालत काफी खराब है. एक बेड में दो से तीन बच्चें व उनकी मांओं को रख दिया जाता है. नर्सो का व्यवहार बहुत ही खराब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola