सासाराम : इस बार मैट्रिक परीक्षा के दौरान जिले के दूर दराज गांवों से आये परीक्षार्थियों को पढ़ने व खाना बनाने के लिए प्रशासन केरोसिन नहीं देगा.
प्रशासन द्वारा केरोसिन तेल की व्यवस्था नहीं करने से परीक्षार्थियों को पूर्णत ब्लैक मार्केट पर निर्भर रहना पड़ेगा. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए अलग से केरोसिन का आवंटन नहीं है.
विभागीय सचिव के अवकाश पर रहने के कारण इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं है. उनके आने के बाद ही व्यवस्था हो सकती है.
मेट्रिक के इम्तेहान की शरुआत और केरोसिन तेल नदारत इम्तेहान की तैयारी कैसे हो ?
यह हाल है उस प्रदेश का जहाँ न पूरी तरह से बिजली आती है और न ही केरोसिन तेल ही आसानी से उपलब्ध हो पता है रसोई गैस तो दूर की बात है ऐसे में विधार्थी कैसे पढेंगे? बिहार के लगभग सारे जिलों का यही हाल है रोहतास की स्तिथि तो हमेशा दयनीय रही है ?
Post new comment