सानिया पटाया में एकल और युगल के क्वार्टर में

पटाया: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज यहां 220,000 डालर ईनामी राशि के पटाया ओपन की एकल स्पर्धा में एनी कीथोवोंग को 6 . 4 , 7 . 5 से हराकर क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया. विश्व रैंकिंग में 111वें नंबर पर काबिज गैर वरीय भारतीय ने ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड के चुनौतीपूर्ण मैच में एक घंटे 40 मिनट में शिकस्त दी. कीथोवोंग 88 रैंकिंग ने शुरूआती राउंड में दूसरी वरीय और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाडी स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को हराकर उलटफ़ेर किया था.

सानिया ने आस्टेलियाई जोडीदार अनास्तासिया रोदियोनोवा के साथ मिलकर युगल स्पर्धा के भी क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली. इस शीर्ष वरीय जोडी ने पहले राउंड में फ़्रांस की इरिना ब्रेमंड और कैरोलिन की जोडी को 6 . 0 , 6 . 2 से परास्त किया.

अब अंतिम आठ में उनका सामना स्थानीय जोडी वाराटचाया और वरून्या वोंगटीनचाई से होगा. एकल स्पर्धा में उनकी भिडंत जापान की किमिक डेट क्रुम और चीनी ताइपे की क्वालीफ़ायर सु वेई सेई के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगी.

This Article Posted on: February 9th, 2012 in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.