महिला की गला रेत कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2014 6:21 AM
बांकाः थाना क्षेत्र के ओलहानी गांव में बीती रात एक महिला की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. 45 वर्षीय हिरणी देवी पति समरू यादव अपने दो बच्चों के साथ गांव से सटे एक झोंपड में रहती थी. रात में निजी खेत में लगे मकई की फसल को सुअर ने बरबाद […]
बांकाः थाना क्षेत्र के ओलहानी गांव में बीती रात एक महिला की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. 45 वर्षीय हिरणी देवी पति समरू यादव अपने दो बच्चों के साथ गांव से सटे एक झोंपड में रहती थी.
रात में निजी खेत में लगे मकई की फसल को सुअर ने बरबाद करना शुरू कर दिया था. पति सुअर को भगा कर वहीं बने मचान पर सो गये. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने घर में प्रवेश कर पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन वर्षीया बच्ची ने बताया कि रात में दो आदमी घर में घुस आये व महिला की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि घटना में आपसी रंजिश की बात कही गयी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










