छात्र को चाकू मारा, हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2014 6:02 AM

विज्ञापन

दरभंगाः अनुसूचित जाति छात्रवास मदारपुर के एक छात्र को शनिवार की शाम करीब 7 बजे चाकू मारने के बाद जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट की घटना घटी. मोहल्लेवासी व छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब ईंट-पत्थर चलाये. काफी देर तक मदारपुर मोहल्ला रणक्षेत्र बना रहा. इस घटना में दोनों ओर से दर्जनों लोगों को चोटें आयीं हैं. […]

विज्ञापन

दरभंगाः अनुसूचित जाति छात्रवास मदारपुर के एक छात्र को शनिवार की शाम करीब 7 बजे चाकू मारने के बाद जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट की घटना घटी. मोहल्लेवासी व छात्रों ने एक-दूसरे पर खूब ईंट-पत्थर चलाये. काफी देर तक मदारपुर मोहल्ला रणक्षेत्र बना रहा. इस घटना में दोनों ओर से दर्जनों लोगों को चोटें आयीं हैं. समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल छावनी में तब्दील था. वहां एएसपी आदित्य कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष, बेंता ओपीध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी. दंगा नियंत्रण वाहन को भी बुलाया गया था.

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम सात बजे मदारपुर स्थित अनुसूचित जाति छात्रवास के एक छात्र मोनू कुमार पासवान को कुछ छात्रों ने उसके कमरे में घुसकर चाकू मार दिया. इसके बाद सभी भाग निकले. मोनू को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भरती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद छात्रवास के छात्र उग्र हो गये. देखते-देखते छात्रों व मोहल्लेवासियों के बीच पथराव शुरू हो गया. दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. कई घरों व छात्रवास को निशाना बनाया गया. इस घटना में दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया. अभी दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है. छात्रों का कहना है कि राकेश कुमार महतो उर्फ रघु पहाड़पुर रहमगंज, अमित कुमार झा बैंकर्स कॉलोनी रहमगंज व राजकुमार चौधरी, मदारपुर ने चाकू मारी है. इधर, मोहल्लेवासियों का कहना है कि बराबर मोहल्ले की लड़कियों के साथ छात्रवास के लड़के छेड़खानी करते हैं. एक लड़का मना करने के लिए गया था, तो उसको भी छात्रों ने पीटा. उसी पर मोहल्लेवाले उग्र हो गये. वर्तमान में दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन