36.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पार्टी के निर्देश पर काम नहीं कर रहीं रूपा गांगुली : राहुल सिन्हा

कोलकाता : रूपा गांगुली और भाजपा नेतृत्व के बीच दूरियां और स्पष्ट हो रही हैं. गुरुवार को हाबरा में राहत सामग्री लेकर रूपा गांगुली के पहुंचने के बाद शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि इसके लिए पार्टी ने उन्हें मंजूरी नहीं दी थी. श्री सिन्हा ने कहा कि बिना पार्टी नेतृत्व […]

कोलकाता : रूपा गांगुली और भाजपा नेतृत्व के बीच दूरियां और स्पष्ट हो रही हैं. गुरुवार को हाबरा में राहत सामग्री लेकर रूपा गांगुली के पहुंचने के बाद शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि इसके लिए पार्टी ने उन्हें मंजूरी नहीं दी थी. श्री सिन्हा ने कहा कि बिना पार्टी नेतृत्व को बताये रूपा गांगुली वहां पहुंची थीं.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रूपा गांगुली द्वारा खुद ही कई आंदोलन कार्यसूची अपनाये जाने के बाद पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी दूरियां बढ़ने की खबरे आने लगी थी. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बेहद कम समय में रूपा गांगुली ने पार्टी में अपनी एक अलग पहचान बना ली है.
हालांकि पार्टी के भीतर आवाजें उठने लगी कि बिना किसी पूर्व जानकारी के ही वह खुद ही आंदोलन तय करती हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपने अभियान के लिए इसत्‍ैम्‍ज्ञ ल करती हैं. इसके लिए उन्हें सतर्क किये जाने का दबाव भी आला नेतृत्व पर बनाया जाने लगा था.
रूपा ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
कोलकाता. प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा उनके अकेले के अभियान पर नाराजगी जताये जाने के बाद रूपा गांगुली ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी वक्त वह पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बतायी जा रही हैं.
उल्लेखनीय है कि हाबरा में राहत सामग्री बांटने के लिए रूपा गांगुली के जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि था कि पार्टी नेतृत्व की इजाजत रूपा ने नहीं ली थी. साथ ही अपने अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सहारा लिया था. इस पर रूपा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें