34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

दो भारतीय-अमेरिकी महिलाएं व्हाइट हाउस की फैलो चुनी गईं

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं को प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फैलो प्रोग्राम के लिए चुना गया है. इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा. अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया की अंतरिक्ष विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की चिकित्सक टीना आर शाह का […]

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं को प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फैलो प्रोग्राम के लिए चुना गया है. इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा. अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया की अंतरिक्ष विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की चिकित्सक टीना आर शाह का नाम उन 16 व्हाइट हाउस फैलो में शुमार है, जिन्हें 2016-17 के फेलो प्रोग्राम के लिए देशभर से चुना गया है.

अंजली त्रिपाठी

अंजली त्रिपाठी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञानी हैं और उनके अध्ययन का प्रमुख विषय ग्रहों का निर्माण और विकास है. उन्होंने ग्रहों के निर्माण से जुडे पर्यावरणों के वर्गीकरण के काम का नेतृत्व किया. वातावरण की भीषण गर्मी के कारण वाष्पित हो जाने वाले ग्रहों की पहली थ्री डी संरचना इन्होंने ही विकसित की. वह आकाशगंगा की मॉडलिंग, ‘डार्क मैटर’ की खोज में भी शामिल रही हैं. इससे पहले वह फर्मीलैब, कैलटेक, एमआईटी और नासा जेपीएल में पदार्थ भौतिकी, भूकंप विज्ञान और अभियांत्रिकी शोध कर चुकी हैं.

टीना शाह

टीना शाह फेफडों और सघन चिकित्सा से जुडी चिकित्सक-वैज्ञानिक हैं, जिनका ध्यान मुख्य रूप से लंबी बीमारियों से पीडित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा में सुधार पर केंद्रित है. उन्होंने हाल ही में शिकागो विश्वविद्यालय में अपनी चिकित्सीय फैलोशिप पूरी की है. इसके तहत उन्होंने लंबे समय से फेफडों की तकलीफ से परेशान लोगों की देखभाल के पूरे चक्र को नये सिरे से डिजाइन किया, जिसके कारण मरीज को बार-बार अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरुरत कम हो गई. शाह शिकागो मेडिकल सोसाइटी की ट्रस्टी रह चुकी हैं. वह अपने मरीजों के अधिकारों और एक टिकाउ चिकित्सा श्रमबल की वकालत के लिए अन्य मेडिकल सोसाइटीज के शीर्ष पदों पर रह चुकी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें