29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

सौतेली मां ने बच्ची को जिंदा दफन किया

आगरा: हमारे समाज में मां को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है, लेकिन मां के साथ अगर सौतेली शब्द जोड़ दिया जाये, उसके कार्य इतने निम्नस्तरीय होते हैं कि लोगों की रुह कांप जाये. ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है. जहां एक सौतेली मां ने अपनी छह साल की बेटी […]

आगरा: हमारे समाज में मां को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है, लेकिन मां के साथ अगर सौतेली शब्द जोड़ दिया जाये, उसके कार्य इतने निम्नस्तरीय होते हैं कि लोगों की रुह कांप जाये. ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है. जहां एक सौतेली मां ने अपनी छह साल की बेटी को जिंदा दफन कर दिया .

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम पुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी जिंदा दफना दिया. गिरफ्तारी के बाद महिला ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया. महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, देवी मंदिर के पुजारी बुद्ध विलास तिवारी ने अपनी छह साल की बेटी सुभीक्षा के अपने घर से ही लापता होने की शिकायत सिंकदरा पुलिस थाने में दर्ज करायी थी.

पड़ताल के दौरान पुजारी की दूसरी पत्नी अर्चना तिवारी ने यह कबूल कर लिया कि उसने अपनी सौतेली बेटी को दफना दिया. महिला की निशानदेही पर पुलिसने मंदिर परिसर से बच्ची का शव निकाला. घटना से आक्रोशित लोगों ने अर्चना की पिटाई कर दी, यहां तक की पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें