29 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

हर माह औसतन एक लाख लोग करते हैं हवाई यात्रा

रांची : झारखंड में हवाई यात्रा करनेवाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वर्ष 2016-17 में जनवरी तक 10,15,178 लोगों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आना-जाना किया. वहीं, वर्ष 2015-16 में 7,39,961 लोगों ने हवाई यात्रा की थी. इस हिसाब से जनवरी तक करीब तीन लाख से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की है. […]

रांची : झारखंड में हवाई यात्रा करनेवाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वर्ष 2016-17 में जनवरी तक 10,15,178 लोगों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आना-जाना किया. वहीं, वर्ष 2015-16 में 7,39,961 लोगों ने हवाई यात्रा की थी. इस हिसाब से जनवरी तक करीब तीन लाख से अधिक लोगों ने हवाई यात्रा की है. जबकि सात वर्षों में विमान यात्रियों की संख्या में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है.

खास बात यह है कि बीते सात वर्षों में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न कंपिनयों ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना और कोलकाता के लिए अपनी विमान सेवाएं शुरू की हैं. समय-समय पर विमानन कंपनियों ने हवाई यात्रियों के लिए कई ऑफर भी दिये हैं. लोगों ने उन ऑफरों का भरपूर लाभ उठाया. वर्ष 2016-17 में रांची से आने-जाने वाली फ्लाइटों की संख्या जनवरी तक 15263 थी. वहीं, वर्ष 2010-11 में इसकी संख्या 12,566 थी.
मार्च से शुरू हाेनी है रांची से एयर एशिया की विमान सेवा : एयर एशिया की विमान सेवा मार्च के अंत तक शुरू होने की संभावना है. एयर एशिया को टिकट के लिए काउंटर, चेकिंग-बोडिंग के लिए जगह आवंटित कर दी है. विमानन कंपनी रांची कोलकाता व रांची-दिल्ली के दो-दो फ्लाइट शुरू करने वाली है. कोलकाता के लिए विमान रांची से 11.55 बजे व रात 9.00 बजे उड़ान भरेगी. वहीं, दिल्ली के लिए विमान सुबह 7.50 बजे व शाम 5.00 बजे उड़ान भरेगी.
संदर्भ : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट
वर्ष यात्रियों की संख्या कार्गो टन में
2010-11 395780 1380.537
2011-12 550944 1652.104
2012-13 487497 1600.011
2013-14 572875 2489.608
2014-15 728843 3626.800
2015-16 810202 4181.319
2016-17 1015178 4224.420
नोट : वर्ष 2016-17 का आंकड़ा जनवरी तक का है.
रांची से विभिन्न कंपनियों की विमान सेवा
विमान विमान संख्या समय कहां से कहां तक
गो एयरवेज जी 245/246 सुबह 8:20 बजे दिल्ली-रांची
इंडिगो 6ई421/398 सुबह 9:45 बजे दिल्ली-रांची
एयर इंडिया एआई417/418 दोपहर 1:45 बजे दिल्ली-रांची
इंडिगो 6ई344/345 दोपहर 1:10 बजे बेंगलुरु-कोलकाता-रांची
गो एयरवेज जी 272/273 दोपहर 1:30 बजे रांची-मुंबई
इंडिगो 6ई509/436 दोपहर 2:05 बजे दिल्ली-रांची
गो एयरवेज जी 585 दोपहर 3:25 बजे रांची-दिल्ली
इंडिगो 6ई 637 शाम 4:15 बजे पटना-रांची
इंडिगो 6ई787 शाम 4:45 बजे पटना-रांची
इंडिगो 6ई493 शाम 5:55 बजे दिल्ली-रांची
एयर इंडिया एटीआर42 शाम 7:00 बजे कोलकाता-रांची
गो एयरवेज जी145/ रात 8:10 बजे दिल्ली-रांची
इंडिगो 6ई209 रात 8:15 बजे दिल्ली-रांची
कार्गो सेवा में भी हुई है वृद्धि
पिछले सात वर्षों में रांची से आने व जानेवाले कार्गो सेवा में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है. वर्ष 2010-11 में 1380.537 टन सामान विमान से रांची आया और गया. वहीं, वर्ष 2016-17 में जनवरी तक 4024.420 टन सामान आया और भेजा गया.
समय के साथ विमान यात्रियों की संख्या में बढ़ी है. इसे विकास से जोड़ कर देखा जा सकता है. लोग पहले की अपेक्षा समृद्धि हुए हैं. शैक्षणिक, औद्योगिक गतिविधि बढ़ने से विमान यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है. आनेवाले समय में एयरपोर्ट प्रबंधन का प्रयास होगा कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले. ओल्ड टर्मिनल बिल्डिंग से नया कार्गो ऑफिस का संचालन शुरू हो गया है. उम्मीद है कार्गो सेवा में भारी वृद्धि होगी.
अनिल विक्रम, निदेशक, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें