32.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

महत्वपूर्ण बैठक के चलते नीतीश कुमार नहीं गये दिल्ली : अशोक

पटना. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने का राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण वे दिल्ली नहीं जा सके. इससे पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से […]

पटना. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने का राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण वे दिल्ली नहीं जा सके. इससे पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल कर विस्तृत बात कर चुके हैं.

आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर सदाकत आश्रम वाटिका में पंडित नेहरू की मू्र्ति का अनावरण के अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर डाॅ अशोक चौधरी बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक गलियारे में जिसकी चर्चा हो रही है उसका कयास बहुत दिनों से लगाया जा रहा है. लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है.

बच्चों के बीच बांटी गयी पाठ्य सामग्री
प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से स्लम के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गयी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा, विधायक अमिता भूषण, विधान पार्षद डॉ दिलीप चौधरी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री दिये. मौके पर विधायक बंटी चौधरी व विनय वर्मा, विधान पार्षद तनवीर अख्तर, प्रो एसपी शाही, डॉ हरखु झा, एचके वर्मा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विनोद यादव, रंजीत झा, अंबुज किशोर झा, लालबाबू लाल, राजेश राठौड़, प्रो वीणा कर्ण, सुधा मिश्र, अमिता कुमारी, मोनी देवी, मंजीत आनंद साहु मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें