27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

इसरो ने रचा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक साथ 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है. अब तक कोई भी देश कर नहीं पाया ऐसा कारनामा. सभी देशवासियों को इसका अभिमान है. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे देश की तकनीकी ज्ञान का पता चलता है. इसरो के एक […]

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक साथ 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है. अब तक कोई भी देश कर नहीं पाया ऐसा कारनामा. सभी देशवासियों को इसका अभिमान है. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
इससे देश की तकनीकी ज्ञान का पता चलता है. इसरो के एक के बाद एक सफल मुहिमों से दूसरे देशों का इसरो पर विश्वास बढ़ गया है. दूसरे देशों का भारत के तकनीकी ज्ञान पर विश्वास होना भारत के लिए सकारात्मक है.
देश एक तरफ काले धन, घोटाले, नकली नोटों की लड़ाई लड़ रहा है और दूसरी तरफ अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता पाकर इतिहास निर्माण कर रहा है. देश की अर्थव्यवस्था कमजोर स्थिति में होने के बावजूद भी कठिन स्थिति में भी किस तरह सफलता पायी जा सकती है, इसका उदाहरण देश के सामने रखा गया है. इसरो जैसे संगठन देश की ताकत हैं.
अर्पिता पाठक, इमेल से

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें