34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पाकिस्तान ने 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कराची: पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां कल की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर […]

कराची: पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां कल की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया.

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने कहा कि सभी मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में थे.नवाज ने कहा, ‘‘हमने कल 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.” उन्होंने बताया कि मछुआरों को कराची में पुलिस को सौंपा जाएगा. उनके खिलाफ मामले दर्ज कराये जाएंगे.

नवाज के मुताबिक 10 नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है.इससे पहले खबरें थीं कि पाकिस्तान ने 100 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है.दोनों देश समुद्री सीमा सही तरीके से निर्धारित नहीं होने के चलते नियमित रुप से एक दूसरे के जलक्षेत्र में घुस आये मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें