27.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान खत्म

रांची: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को लोहरदगा छोड़ कर 23 जिलों के 74 प्रखंडों में वोट डाले गये . मतदान सुबह सात से दिन के तीन बजे तक जारी रहा . 1269 ग्राम पंचायतों में हो रहे चुनाव में कुल 40, 353 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में […]

रांची: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को लोहरदगा छोड़ कर 23 जिलों के 74 प्रखंडों में वोट डाले गये . मतदान सुबह सात से दिन के तीन बजे तक जारी रहा . 1269 ग्राम पंचायतों में हो रहे चुनाव में कुल 40, 353 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में 15419 वार्ड सदस्य, 1269 मुखिया, 1536 पंचायत समिति सदस्य और 159 जिला परिषद सदस्य चुने जायेंगे़.
वोटिंग प्रतिशत :
दोपहर 12 बजे तक
गढ़वा – 34.7 प्रतिशत
पलामू – 35 प्रतिशत
लातेहार – 35 प्रतिशत
चतरा – 48.28 प्रतिशत
हजारीबाग – 42 प्रतिशत
कोडरमा – 48.99 प्रतिशत
गिरिडीह – 41.25 प्रतिशत
देवघर – 39.85 प्रतिशत
गोड्डा – 38 प्रतिशत
साहेबगंज – 33 प्रतिशत
पाकुड़ – 41 प्रतिशत
दुमका – 33 प्रतिशत
जामताड़ा – 35.12 प्रतिशत
धनबाद – 40 प्रतिशत
बोकारो – 36 प्रतिशत
रामगढ़ – 38 प्रतिशत
गुमला – 32.17 प्रतिशत
खूंटी – 38.5 प्रतिशत
रांची – 37 प्रतिशत
सिमडेगा – 38 प्रतिशत
पश्चिमी सिंहभूम – 34 प्रतिशत
सरायकेला-खरसावाँ – 39 प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम – 40 प्रतिशत
ओवर आल – 37.89 प्रतिशत
सुरक्षा कड़ी
रांची, गढ़वा, हजारीबाग व गुमला में एक-एक हेलीकॉप्टर तैनात़ जरूरत पर होगा इस्तेमाल
55 हजार फोर्सं
सीआरपीएफ 153 कंपनी
आरपीएफ 04 कंपनी
जैप की ईक्को कंपनी 72 कंपनी
झारखंड जगुआर 25
असाल्ट ग्रूप
जिला बल के 19000 जवान
होमगार्ड के 10000 जवान
कहां-कहां मतदान
रांची : ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम, सिल्ली सिमडेगा : बोलबा, ठेठईटांगर, जलडेगा व बांसजोर गढ़वा : खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, नगरउंटारी, सगमा, धुरकी पलामू : नवडीहा बाजार, छतरपुर, नावाबाजार, पड़वा, पाटन लातेहार : बरवाडीह, मनिका चतरा : सिमरिया व टंडवा हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरकट्ठा व चलकुशा कोडरमा : कोडरमा, चंदवारा व जयनगर रामगढ़ : पतरातू, रामगढ़ गुमला : भरनो, बसिया व कामडारा खूंटी : तोरपा, मुरहू .
कहां-कहां मतदान
गिरिडीह : गावां, तिसरी, देवरी व बेंगाबाद देवघर : सारवां, सोनाराय ठांडी, मधुपुर व करौं गोड्डा : महगामा, बसंत राय, पत्थर गामा साहेबगंज : बरहेट, तालझारी व उधवा पाकुड़ : हिरणपुर व महेशपुर दुमका : दुमका, मसलिया व रानेश्वर जामताड़ा : जामताड़ा, नाला कुंडहित धनबाद : बाघमारा व धनबाद बोकारो : बेरमो, कसमार, जरीडीह पश्चिमी सिंहभूम : टोंटो, हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी व मझगांव सरायकेला खरसावां : गम्हरिया व राजनगर पूर्वी सिंहभूम : धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें