27.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

अनिल व चंद्रशेखर महासचिव, मनोज बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर: भाजपा की नयी जिला कमेटी घोषित कर दी गयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने महामंत्री अनिल मोदी और चंद्रशेखर गुप्ता को बनाया है. उपाध्यक्ष के पद पर भूपेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, मंत्री विमलकांत झा, राकेश कुमार सिंह (बर्मामाइंस), अरुण कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू कुमार मिश्रा, शिखा राय […]

जमशेदपुर: भाजपा की नयी जिला कमेटी घोषित कर दी गयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने महामंत्री अनिल मोदी और चंद्रशेखर गुप्ता को बनाया है. उपाध्यक्ष के पद पर भूपेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, मंत्री विमलकांत झा, राकेश कुमार सिंह (बर्मामाइंस), अरुण कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू कुमार मिश्रा, शिखा राय चौधरी, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी को बनाया गया है. कोषाध्यक्ष विमल जालान बने रहेंगे, जबकि मीडिया प्रभारी अंकित आनंद और दीपक पारीख होंगे. मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा और कार्यालय प्रभारी पोरेश मुखी बनाये गये हैं.
जिला कार्यसमिति सदस्य
सुरेश केडिया, शरत सिंह सरदार, बनमाली बनर्जी, उत्तम भगत, सेंटी बागती, फागुराम बेसरा, मुरलीधर वर्णवाल, भारती देवी, नीलू मछुवा, शांति देवी, राकेश चतुर्वेदी, सानंद प्रधान, नागेंद्र पांडेय, उपेंद्र चतरथ, अनिल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, आशुतोष राय, रीता सिंह, ललन द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, गंगा साहू, छोटन मिश्रा, किशन महाराज, प्रमिला शर्मा, नितिन द्विवेदी, श्यामा मुखी, मीना देवी, दिनेश कुमार सिंह, रामदुलारी देवी, मानी तिरिया, प्रमिला देवी, रामबाबू शाह, आरती यादव, अशोक चौधरी, ममता कपूर, पंचम जंघेल, रीता मिश्रा, रितु देवी, रवींद्र सिंह, अशोक सिंह, राजपति देवी, रामनाथ सिंह, अशोक गोयल, नित्यानंद सिन्हा, अनमोल शर्मा व शिखा महतो.
निष्ठापूर्ण दायित्व निभायें मनोनीत पदाधिकारी : दिनेश
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नव मनोनीत भाजपा पदाधिकारियों एवं कमेटी में स्थान पाने वाले सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें संगठन हित में निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वाहन करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि संबंधित कमेटी में जिले के विभिन्न हिस्सों से एवं मंडलवार प्रतिनिधित्व को प्रमुखता दी गयी है. जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से विमर्श के पश्चात संगठन हितों को ध्यान में रखते हुए सांगठनिक विस्तार किया गया है. अब संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना व पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाना है.
भाजपा के विभिन्न मोरचा का गठन : इसके तहत भारतीय जनता युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष के तौर पर मनोज वाजपेयी, भाजपा महिला मोरचा की अध्यक्ष नीरू सिंह, भाजपा पिछड़ा मोरचा के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के अध्यक्ष विमल बैठा, अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिला अध्यक्ष काजू सांडिल, भाजपा किसान मोरचा के मुचीराम बाउरी और भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिला अध्यक्ष के तौर पर आफताब अहमद सिद्दिकी को नियुक्त किया गया है. दो नये मंडल अध्यक्ष भी बनाये गये हैं. इसके तहत बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बनाये गये हैं, जबकि संदीप शर्मा बॉबी को घाघीडीह का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. दोनों मंडल अध्यक्ष का पद खाली था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें