31.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

बंगाल नगर निकाय चुनावः तृणमूल को मिली शानदार जीत, जानें कौन कहां से जीता

-कोलकाता संवाददाता- कोलकाता: राज्य में आम नगरपालिका चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने सभी विरोधी पार्टियां चित हो गयी हैं. उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी नगर निगम को छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल व पश्चिमांचल जिलों में अपना दबदबा बरकरार रखा है. कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में से […]

-कोलकाता संवाददाता-
कोलकाता: राज्य में आम नगरपालिका चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने सभी विरोधी पार्टियां चित हो गयी हैं. उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी नगर निगम को छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल व पश्चिमांचल जिलों में अपना दबदबा बरकरार रखा है.
कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में से 113 तृणमूल कांग्रेस, 16 वाममोरचा, सात भाजपा, पांच कांग्रेस व तीन वार्ड निर्दल उम्मीदवार की झोली में गयी है. गौरतलब है कि वर्ष 2010 में नगर निगम चुनाव में 144 में से 94 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और इस बार तृणमूल कांगे्रस को 19 सीट अधिक मिली हैं.
इसी प्रकार, तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण बंगाल व पश्चिमांचल के सभी जिलों में अपने जीत का परचम लहराया है, एक तरह से देखा जाये तो उत्तर 24 परगना, हुगली, नदिया, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, वीरभूम, दक्षिण 24 परगना सहित अन्य जिलों में विरोधी पार्टियों का ना के बराबर सीट मिली है. इन जिलों में प्राय: सभी नगरपालिकाओं पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया है. राज्य के 18 जिलों में 91 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में से 75 नगरपालिकाओं में तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया है. उत्तर 24 परगना जिले में 23 में से 23 नगरपालिकाओं पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
इस जीत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को समर्पित कर दिया है. इस जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोगों का कहना था कि बंगाल में विरोधी पार्टियों की ताकत बढ़ रही है, चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि उनकी ताकत बढ़ी नहीं है, बल्कि क्षीण हो गयी है.

उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. यहां संप्रदाय के नाम पर वोट नहीं मिलता. साथ ही भाजपा की सरकार ने पिछले एक वर्ष को कोई विकास कार्य नहीं किया और ना ही वह इस ओर कोई कदम उठा रहे हैं. इसलिए राज्य की जनता ने भाजपा को सिरे से नकारते हुए तृणमूल कांग्रेस पर अपनी आस्था जतायी है.

जानिए किस वार्ड से कौन हुआ विजयी
बोरो 1 : वार्ड 1-9 (काशीपुर-बागबाजार)

वार्ड नंबर : 1 : तृणमूल कांग्रेस: सीता जायसवारा
वार्ड नंबर : 2 : तृणमूल कांग्रेस: पुष्पाली सिन्हा
वार्ड नंबर : 3 : तृणमूल कांग्रेस: शांतनु सेन
वार्ड नंबर : 4 : तृणमूल कांग्रेस: गौतम हाल्दार
वार्ड नंबर : 5 : तृणमूल कांग्रेस: तरुण साहा
वार्ड नंबर : 6 : तृणमूल कांग्रेस: सुमन सिंह
वार्ड नंबर : 7 :भाजपा : बापी घोष
वार्ड नंबर : 8 : तृणमूल कांग्रेस: पार्थ मित्र
वार्ड नंबर : 9 : तृणमूल कांग्रेस: मिताली साहा

बोरो : 2 वार्ड : 10-12, 15-20 (श्यामबाजार, हाथीबागान )

वार्ड नंबर : 10 :वाममोरचा: करुणा सेनगुप्ता
वार्ड नंबर : 11 : तृणमूल कांग्रेस: अतिन घोष
वार्ड नंबर : 12 : तृणमूल कांग्रेस: परणति भट्टाचार्य
वार्ड नंबर : 15 :तृणमूल कांग्रेस: शु?ला भोर
वार्ड नंबर : 16 :तृणमूल कांग्रेस: साधन साहा
वार्ड नंबर : 17 : निर्दल : मोहन गुप्ता
वार्ड नंबर : 18 :तृणमूल कांग्रेस: सुनंदा सरकार
वार्ड नंबर : 19 :तृणमूल कांग्रेस: शिखा साहा
वार्ड नंबर : 20 :तृणमूल कांग्रेस: विजय उपाध्याय

बोरो – 3, वार्ड 13,14, 29-35( कांकुड़गाछी-मानिकतला)

वार्ड नंबर : 13 :तृणमूल कांग्रेस: अनिंदया राउत
वार्ड नंबर : 14 :तृणमूल कांग्रेस: अमल चौधरी
वार्ड नंबर : 29 : कांग्रेस: प्रकाश उपाध्याय
वार्ड नंबर : 30 :तृणमूल कांग्रेस: पापिया घोष
वार्ड नंबर : 31 :तृणमूल कांग्रेस: सुनंदा गुहा
वार्ड नंबर : 32 : तृणमूल कांग्रेस: शांतिरंजन कुंडू
वार्ड नंबर : 33 :तृणमूल कांग्रेस: पवित्र विश्वास
वार्ड नंबर : 34 :तृणमूल कांग्रेस: आलोकानंद दास
वार्ड नंबर : 35 : तृणमूल कांग्रेस: आशुतोष दास

बोरो – 4 ( वार्ड 21-28, 38-39 ) ग्रीस पार्क – बड़ाबाजार

वार्ड नंबर : 21 : वाममोरचा: सुजाता साहा
वार्ड नंबर : 22 : भाजपा : मीना देवी पुरोहित
वार्ड नंबर : 23 : भाजपा : विजय ओझा
वार्ड नंबर : 24 : तृणमूल कांग्रेस: इलोरा साहा
वार्ड नंबर : 25 :तृणमूल कांग्रेस: स्मिता ब?शी
वार्ड नंबर : 26 :तृणमूल कांग्रेस: रवीन चट्टोपाध्याय
वार्ड नंबर : 27 :तृणमूल कांग्रेस: मीनाक्षी गुप्ता
वार्ड नंबर : 28 :तृणमूल कांग्रेस: इकबाल अहमद
वार्ड नंबर : 38 :तृणमूल कांग्रेस: साधना बसु
वार्ड नंबर : 39 : तृणमूल कांग्रेस: मोहम्मद जसीमुद्दीन

बोरो -5 ( वार्ड 36-37, 40-43,48-50), कॉलेज स्ट्रीट-बऊ बाजार

वार्ड नंबर : 36 : तृणमूल कांग्रेस: राजेश खन्ना
वार्ड नंबर : 37 :तृणमूल कांग्रेस: सोमा चौधरी
वार्ड नंबर : 40 : तृणमूल कांग्रेस: स्वपना दास
वार्ड नंबर : 41 : वाममोरचा: रीता चौधरी
वार्ड नंबर : 42 : भाजपा : सुनीता झंवर
वार्ड नंबर : 43 : कांग्रेस: सगुफ्ता परवीन
वार्ड नंबर : 44 :तृणमूल कांग्रेस: रेहाना खातून
वार्ड नंबर : 45 : कांग्रेस: संतोष पाठक
वार्ड नंबर : 48 :तृणमूल कांग्रेस: सत्येंद्रनाथ दे
नंबर : 49 : तृणमूल कांग्रेस: अपराजिता दासगुप्ता
वार्ड नंबर : 50 :तृणमूल कांग्रेस: मौसमी दे

बोरो – 6 ( वार्ड 46,47,51-55, 60-62) मौलाली, इंटाली, तालतला

वार्ड नंबर : 46 :तृणमूल कांग्रेस: गोपाल साहा
वार्ड नंबर : 47 :तृणमूल कांग्रेस: सुमन सिंह
वार्ड नंबर : 51 : तृणमूल कांग्रेस: संचिता मंडल
वार्ड नंबर : 52 : तृणमूल कांग्रेस: संदीपन साहा
वार्ड नंबर : 53 : तृणमूल कांग्रेस: इंद्राणी बनर्जी
वार्ड नंबर : 54 :तृणमूल कांग्रेस: मोहम्मद अमीरुद्दीन
वार्ड नंबर : 55 :तृणमूल कांग्रेस: अरुण दास
वार्ड नंबर : 60 :तृणमूल कांग्रेस: कैजर जमील
वार्ड नंबर : 61 :तृणमूल कांग्रेस: मंजर इकबाल
वार्ड नंबर : 62 :तृणमूल कांग्रेस: सना अहमद

बोरो -7 (वार्ड 56-59,63-67) एस्प्लानेड, जानबाजार

वार्ड नंबर : 56 :तृणमूल कांग्रेस: दिपाली दास
वार्ड नंबर : 57 :तृणमूल कांग्रेस: जीवन साहा
वार्ड नंबर : 58 :तृणमूल कांग्रेस: स्वपन समादार
वार्ड नंबर : 59 : तृणमूल कांग्रेस: जाैली बोस
वार्ड नंबर : 63 :तृणमूल कांग्रेस: सुष्मिता भट्टाचार्य
वार्ड नंबर : 64 :तृणमूल कांग्रेस: इकबाल अहमद
वार्ड नंबर : 65 : वाममोरचा: निवेदिता शर्मा
वार्ड नंबर : 66 : तृणमूल कांग्रेस: फैज अहमद खान
वार्ड नंबर : 67 :तृणमूल कांग्रेस: विजेन मुखर्जी

बोरो -8 (वार्ड 68-73,84-87,90) कालीघाट, सर्दन एवेन्यू

वार्ड नंबर : 68 : तृणमूल कांग्रेस: सुदर्शना मुखर्जी
वार्ड नंबर : 69 :तृणमूल कांग्रेस: सुखदेव चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 70 : भाजपा : असीम बोस
वार्ड नंबर : 71 :तृणमूल कांग्रेस: पापिया सिंह
वार्ड नंबर : 72 :तृणमूल कांग्रेस: संदीप ब?शी
वार्ड नंबर : 73 : तृणमूल कांग्रेस: रतन मालाकार
वार्ड नंबर : 84 :तृणमूल कांग्रेस: पारमिता चटर्जी
वार्ड नंबर : 85 :तृणमूल कांग्रेस: देवाशीष कुमार
वार्ड नंबर : 86 : भाजपा : तिस्ता दास
वार्ड नंबर : 87 :भाजपा : सुब्रत घोष
वार्ड नंबर : 90 :तृणमूल कांग्रेस: वैश्वानर चटर्जी

बोरो – 9 ( वार्ड : 74-80, 82-83,88) अलीपुर, चेतला

वार्ड नंबर : 74 :तृणमूल कांग्रेस: देवलीना विश्वास
वार्ड नंबर : 75 : वाममोरचा: विलकीश बेगम
वार्ड नंबर : 76 :तृणमूल कांग्रेस: षष्ठी दास
वार्ड नंबर : 77 : वाममोरचा: शमीमा रेहान खान
वार्ड नंबर : 78 :तृणमूल कांग्रेस: निजामुद्दीन शम्स
वार्ड नंबर : 79 :तृणमूल कांग्रेस: राम प्यारे राम
वार्ड नंबर : 80 : निर्दल : अनवर खान
वार्ड नंबर : 82 : तृणमूल कांग्रेस: प्रणव विश्वास
वार्ड नंबर : 83 :तृणमूल कांग्रेस: मंजूश्री मजूमदार
वार्ड नंबर : 88 :तृणमूल कांग्रेस: माला राय

बोरो -10 (वार्ड 81,89, 91-100) न्यू अलीपुर, सलीमपुर

वार्ड नंबर : 81 : तृणमूल कांग्रेस: जूई विश्वास
वार्ड नंबर : 89 :तृणमूल कांग्रेस: ममता मजूमदार
वार्ड नंबर : 91 वाममोरचा: अन्नपूर्णा दास
वार्ड नंबर : 92 : वाममोरचा: मधुछंदा दे
वार्ड नंबर : 93 : तृणमूल कांग्रेस: रतन दे
वार्ड नंबर : 94 :तृणमूल कांग्रेस: अर्चना सेनगुप्ता
वार्ड नंबर : 95 :तृणमूल कांग्रेस: तपन दासगुप्ता
वार्ड नंबर : 96 : तृणमूल कांग्रेस: मलय मजूमदार
वार्ड नंबर : 97 : तृणमूल कांग्रेस: मिताली बनर्जी
वार्ड नंबर : 98 : वाममोरचा: मृत्युंजय चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 99 : वाममोरचा: देवाशीष मुखर्जी
वार्ड नंबर : 100 : तृणमूल कांग्रेस: सुष्मिता दाम

बोरो -11 (वार्ड 101,102, 110-114) यादवपुर, संतोषपुर

वार्ड नंबर : 101 : तृणमूल कांग्रेस: बप्पादित्य दासगुप्ता
वार्ड नंबर : 102 : वाममोरचा: रिंकू नस्कर
वार्ड नंबर : 110 : तृणमूल कांग्रेस: अरूप चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 111 : वाममोरचा: चयन भट्टाचार्य
वार्ड नंबर : 112 :तृणमूल कांग्रेस: अनिता कर मजूमदार
वार्ड नंबर : 113 :तृणमूल कांग्रेस: गोपाल राय
वार्ड नंबर : 114 : तृणमूल कांग्रेस: विश्वजीत मंडल

बोरो -12 ( वार्ड : 103-109) गरफा, हाल्तुवार्ड

नंबर : 103 : वाममोरचा: नंदिता राय
वार्ड नंबर : 104 : तृणमूल कांग्रेस: तारकेश्वर चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 105 :तृणमूल कांग्रेस: तरुण मंडल
वार्ड नंबर : 106 :तृणमूल कांग्रेस: मधुमिता चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 107 :तृणमूल कांग्रेस: सुशांत घोष
वार्ड नंबर : 108 : तृणमूल कांग्रेस: श्यामल बनर्जी
वार्ड नंबर : 109 :तृणमूल कांग्रेस: अनन्या बनर्जी

बोरो -13 ( वार्ड 115-123) माङोरहाट, बेहाला

वार्ड नंबर : 115 : तृणमूल कांग्रेस: रतना सूर
वार्ड नंबर : 116 : तृणमूल कांग्रेस: कृष्णा सिंह
वार्ड नंबर : 117 : तृणमूल कांग्रेस: शैलेंद्र दासगुप्ता
वार्ड नंबर : 118 : तृणमूल कांग्रेस: तारक सिंह
वार्ड नंबर : 119 :तृणमूल कांग्रेस: अशोक मंडल
वार्ड नंबर : 120 : तृणमूल कांग्रेस: सुशांत घोष
वार्ड नंबर : 121 :तृणमूल कांग्रेस: मानिक चटर्जी
वार्ड नंबर : 122 : तृणमूल कांग्रेस: सोमा चक्रवर्ती
वार्ड नंबर : 123 : तृणमूल कांग्रेस: सुदीप कोले

बोरो -14 ( वार्ड : 124-132), बरीशा, ठाकुरपुकुर

वार्ड नंबर : 124 : तृणमूल कांग्रेस: राजीव दास
वार्ड नंबर : 125 :तृणमूल कांग्रेस: घनश्री बाग
वार्ड नंबर : 126 :तृणमूल कांग्रेस: शिप्रा घटक
वार्ड नंबर : 127 : वाममोरचा: निहार भ?त
वार्ड नंबर : 128 :वाममोरचा: रतना मजूमदार
वार्ड नंबर : 129 :तृणमूल कांग्रेस: संचिता दास
नंबर : 130 :तृणमूल कांग्रेस: अभिजीत मुखर्जी
वार्ड नंबर : 131 :तृणमूल कांग्रेस: शोभन चटर्जी
वार्ड नंबर : 132 :तृणमूल कांग्रेस: संचिता मित्र

बोरो -15 (वार्ड :133-141) गार्डेनरीच, जोका

वार्ड नंबर : 133 :तृणमूल कांग्रेस: रंजीत शील
वार्ड नंबर : 134 :तृणमूल कांग्रेस: शम्स इकबाल
वार्ड नंबर : 135 : कांग्रेस: अ?तरी शाहजादा
वार्ड नंबर : 136 :तृणमूल कांग्रेस: शम्सुजमां अंसारी
वार्ड नंबर : 137 :तृणमूल कांग्रेस: मोहम्मद अमीन अंसारी
वार्ड नंबर : 138 : तृणमूल कांग्रेस: तपसीरा बेगम
वार्ड नंबर : 139 : तृणमूल कांग्रेस: अफताबुद्दीन अहमद
वार्ड नंबर : 140 : कांग्रेस: अबू मोहम्मद तारीक 8095
वार्ड नंबर : 141 : तृणमूल कांग्रेस: मुमताज बेगम 5048
वार्ड नंबर : 142 :तृणमूल कांग्रेस: रघुनाथ पात्र
वार्ड नंबर : 143 :तृणमूल कांग्रेस: इंद्रजीत भट्टाचार्य
वार्ड नंबर : 144 :तृणमूल कांग्रेस: शेफाली प्रमाणिक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें