25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

डेढ़ वर्ष के भीतर बदले गये तीन नगर आयुक्त

बेगूसराय : बेगूसराय नगर निगम का गठन वर्ष 2011 में किया गया. छह साल बीत गये लेकिन बेगूसराय नगर निगम को स्थायी नगर आयुक्त नहीं मिल पाया है. पिछले डेढ़ वर्ष में तीन नगर आयुक्त आये और चले गये. नतीजा है कि निगम में विकास की गति तेज नहीं हो पाती है. अगर स्थायी नगर […]

बेगूसराय : बेगूसराय नगर निगम का गठन वर्ष 2011 में किया गया. छह साल बीत गये लेकिन बेगूसराय नगर निगम को स्थायी नगर आयुक्त नहीं मिल पाया है. पिछले डेढ़ वर्ष में तीन नगर आयुक्त आये और चले गये. नतीजा है कि निगम में विकास की गति तेज नहीं हो पाती है. अगर स्थायी नगर आयुक्त होते तो सरकार के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाली योजनाओं का काम समय पर पूरा हो पाता और शहरवासियों को परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता.

शनिवार को बेगूसराय आगमन के दौरान बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा का ध्यान इस ओर बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने आकृष्ट कराया. इस मौके पर महापौर ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि अगर स्थायी नगर आयुक्त बेगूसराय नगर निगम को मिल जाता है तो निगम का विकास और तेजी से होगा. महापौर ने कहा कि बेगूसराय नगर निगम में काम भी हो और जनता की गाढ़ी कमाई अधिक खर्च न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बेगूसराय शहरी इलाके में अपराध की घटना पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की दिशा में जोरदार पहल की जा रही है. और जल्द ही इसका शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बेगूसराय शहर का नौलखा मंदिर प्रसिद्ध स्थल है. नौलखा मंदिर प्रांगण की तसवीर बदले इस दिशा में भी निगम के द्वारा न सिर्फ प्रयास किया जा रहा है वरन सात करोड़ की लागत से पार्क बनाने की दिशा में पहल चल रहा है. महापौर ने मंत्री का सीवरेज समस्या की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसमें गति लाने की मांग की. ज्ञात हो कि बेगूसराय नगर निगम में कुल 45 वार्ड हैं. जिसमें से आधे दर्जन से अधिक वार्ड देहाती क्षेत्र से आते हैं. इन वार्डों में विकास की गति को तेज करने की जरूरत है. बिहार सरकार व नगर विकास आवास विभाग को बेगूसराय नगर निगम के इन वार्डों के लिए अलग से प्लान करना होगा .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें