नयी दिल्ली : महान फ़िल्मकार गुरूदत्त की चौदहवीं का चांद और प्यासा जैसी अविस्मरणीय फ़िल्मों में कैमरे का जादू दिखाने वाले सुप्रसिद्ध सिनेमाटोग्राफ़र वीके मूर्ति को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 19 मार्च को वर्ष 2008 के लिये दादा साहब फ़ाल्के पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. इस मौके पर वर्ष 2008 के लिये 56 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी दिये जायेंगे. पुरस्कार पाने वालों में सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनाउत, बांग्ला फ़िल्म निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी, हिन्दी फ़िल्म निर्देशक नीरज पाण्डे, दिबांकर बनर्जी, अभय सिन्हा, गायक हरिहरण, अभिनेता अर्जुन रामपाल, मराठी अभिनेता उपेन्द्र लिमये आदि शामिल हैं. इस मौके पर गैर फ़िल्म Þोणी के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा सिनेमा पर सर्वÞोष्ठ लेखन पुरस्कार भी दिया जायेगा. वर्ष 2009 के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार इस साल सितम्बर अथवा अक्तूबर में दिये जाने की उम्मीद है. |