लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय जंक्शन पर पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से एक बैग में रखे ढाई करोड़ रूपये के जाली नोट बरामद हुये. राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल ने आज यहां कहा कि मुगलसराय जंक्शन पर सामान्य चेकिंग के दौरान कल रात पुरूषोत्तम एक्सप्रेस के द्वितीय Þोणी के वातानुकूलित कोच  से सीट के नीचे रखा बैग बरामद हुआ. जांच टीम ने इसके मालिक के बारे में पूछा तो कोई भी सामने नहीं आया. इस बैग के साथ जेट एयरवेज का एक और बैग तथा थाईलैंड का नक्शा भी बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि नोट पांच- पांच सौ के हैं और उन पर डमी लिखा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. पुरूषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से नयी दिल्ली जा रही थी. |