Wednesday, September 08, 2010 8:13:37 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  कांगो में नहीं रूक रहा है रेप *  अन्नाद्रमुक का आत्मघाती दस्ता ! *  झामुमो की ओड़िशा में मान्यता समाप्त *  रैगिंग : वार्डन गिरफ्तार, चार की नौकरी गई *  सोना 19,470 रुपये की नयी उंचाई पर *  77 की हुईं सुरों की मल्लिका आशा *  अमेरिकी ड्रोन हमले में 10 आतंकवादी ढेर *  भारत में 76 फीसदी नेट यूजर साइबर क्राइम पीड़ित *  अजय ने किया निषेध क्षेत्र में धूम्रपानः ईएसजी *  जल्द आयेगी माइंड रीडिंग मशीन
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
भारत तथा मध्य एशिया के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों पक्ष ही आतुर हैं, तथापि इस संबंधों को पूर्ण रूप से विकसित करने में कतिपय
Other Headline 
Prabhat Khabar
बरेली में तनावपूर्ण स्थिति
3/12/2010 12:58:53 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में कल देर रात हुई हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद व्याप्त तनाव के मद्देनजर हिंसाग्रस्त चार क्षेत्रों में कर्फ्यू में आज कोई ढील नहीं दी गयी. शहर में धाार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में आठ मार्च को गिरफ्तार इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की रिहायी के बाद कल देर रात दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गये. इस दौरान शहर के बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी, कटरा चांद खां, जगतपुर और शहामतगंज इलाकों में हिंसा, पथराव और आगजनी की घटनाएं हुयीं. दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी एवं पथराव किया तथा कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. सुरक्षा बलों ने काफ़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया. शहर में हो रही इन घटनाओं के बीच आधी रात के करीब भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री और बरेली शहर क्षेत्र के विधायक राजेश अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दंगे के दोषियों की शिनाख्त कर उन्हें सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया. पुलिस उपमहानिरीक्षक और जिलाधिकारी द्वारा जेल में बंद निदरेष लोगों को रिहा कराने का आश्वासन दिये जाने पर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया. शहर के सुभाषनगर, संजयनगर और नेकपुर इलाकों में आज सुबह एकत्रित एक वर्ग के लोगों ने नारेबाजी की. नेकपुर में कुछ वाहनों और दुकानों में आगजनी किए जाने की भी सूचना है. बमनपुरी में चल रही रामलीला के समापन पर डेड़ सौ साल से निकाली जाने वाली रामबारात शहर के मौजूदा माहौल को देखते हुए आज नहीं निकाली गयी. इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि शहर में आज स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है. प्रशासन के आदेश पर शहर के सभी स्कूल, कॉलेज आज बंद रहे और सिर्फ़ बोर्ड परीक्षाएं ही हो रही हैं. यह आदेश शहर के सभी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन कॉलेजों पर भी प्रभावी है. उधर शहर में आज भी सारे दिन अफ़वाहों का बाजार गर्म रहा और दहशतजदा लोगों में विश्वास जगाने के लिए द्रुत कार्य बल (आरएएफ़) और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.
झामुमो की ओड़िशा में मान्यता समाप्त...
रैगिंग : वार्डन गिरफ्तार, चार की नौकरी गई...
भारत में 76 फीसदी नेट यूजर साइबर क्राइम पीड़ित...
बेकरी कांड मामले में दो गिरफ्तार...
आईसीसी ने अकमल को भेजा आधिकारिक नोटिस...
बच्चों का स्कूल छोड़ना चिंताजनकः सोनिया...
परमाणु दायित्व विधेयक के परिवर्तन पर अमेरिकी नजर...
उमर अब्दुल्ला आज पीएम से मिलेंगे...
नौकरानी पलटी, कहा शाइनी ने नहीं किया रेप...
फिर दहला पाक, 21 मरे, 40 घायल...
मुझे कुत्ता समझकर बात करते हैं : ओबामा...
पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि...
झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफ़ारिश...
झारखंड में सरकार बनने का रास्ता साफ़...
हड़ताल से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित...
गडकरी के निर्देश पर भाजपा ने किया दावा...
उत्तरी 24 परगना जिले में कर्फ्यू...
झारखंड पर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन...
अर्जुन मुंडा बनेंगे सीएम, झामुमो-आजसू साथ...
कोटा निर्धारित करो वरन् मान्यता रद्दः सिब्बल...
जेठवा हत्याकांड में बीजेपी एमपी का भतीजा अरेस्ट...
अब रैंचो जैसा एक स्कूल बिहार में भी...
विश्व के 35 फीसदी निरक्षर भारत में...
पिंटो दा ने मारी थी टेटे को गोली...
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल शुरू, उड़ानें रद्द...
कश्मीर : 4 घुसपैठिए सहित 7 आतंकवादी ढेर...
अमेरिकी ड्रोन हमले में छह उग्रवादी ढेर...
दिमागी बुखार से 9 और बच्चों की मौत...
हस्तक्षेप नहीं करे न्यायालय : मनमोहन...
ब्रिटिश सांसद की पत्नी ‘वेश्यावृति’ में लिप्त...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By